दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आज 10 अक्तूबर को प्रदर्शन के एलान बाद अलर्ट है। प्रदर्शन की दिल्ली पुलिस की ओर से अनुमति नहीं दी गई है। राजधानी दिल्ली की सभी सीमा पर जगह-जगह पुलिस की चेकिंग हो रही है। सीजेपी के प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर पर कुछ प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए। दिल्ली में 45 मेट्रो स्टेशनों को बंद किया गया है, कुछ जगहों पर इंटरनेट सेवाएं भी बंद की गई हैं। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

देश संसद से चलेगा सड़क से नहीं: रवि शंकर प्रसाद
सरकार डरी हुई है और ये डर अच्छा है: कांग्रेस नेता भूपेश बघेल
देश को कमजोर करने का प्रयास: यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी
‘अभिजीत दिपके को उनकी दादी के निधन की जानकारी दी’
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को उनकी दादी के निधन की जानकारी दी है। अब यह उन पर निर्भर है कि वे हिरासत में रहते हुए विरोध-प्रदर्शन जारी रखना चाहते हैं या अंतिम संस्कार के लिए वापस जाना चाहते हैं।
कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया
दिल्ली में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) और वामपंथी पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने INA पर विरोध प्रदर्शन किया। वे SIR को वापस लेने और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है।
कनॉट प्लेस में पत्थरबाजी
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP के विरोध-प्रदर्शन के दौरान कनॉट प्लेस में पत्थरबाजी हुई जिसमें एक पुलिस कर्मचारी घायल हो गया। हेड कॉन्स्टेबल नागेंद्र ने कहा, “हम प्रदर्शनकारियों को हटा रहे थे। उस दौरान हाथापाई हुई और मेरी नेमप्लेट टूट गई…यह घटना बाबा खड़क सिंह मार्ग के पास आर्य स्कूल लेन के पास हुई। वहां कई प्रदर्शनकारी थे। उन्हें हिरासत में ले लिया गया… पत्थरबाज़ी भी हुई, एक पत्थर मेरे जूते पर भी लगा…”





