Gold Silver Price- सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी करीब ₹1040 तक टूटी, सोना ₹1050 सस्ता

Spread the love

श्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच सोमवार को बुलियन पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। चांदी की कीमत 1040 रुपये गिरकर 2.27 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव 1050 रुपये गिरकर 1.46 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

 

वैश्विक बाजार में सोने-चांदी का हाल

वैश्विक बाजार में सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। बढ़ती ऊर्जा कीमतों ने महंगाई की चिंताओं को बढ़ा दिया है, जिससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा इस साल ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कमजोर पड़ी हैं। इसी वजह से निवेशकों का रुझान सोने से हटता दिख रहा है।

स्पॉट गोल्ड 0.6% गिरकर 4,466.99 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि अप्रैल डिलीवरी के लिए अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स भी 0.6% गिरकर 4,496.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। स्पॉट सिल्वर 1.3% गिरकर 68.67 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

अन्य कीमती धातुओं की बात करें तो प्लैटिनम 0.3% बढ़कर 1,868.11 डॉलर और पैलेडियम 1% चढ़कर 1,391 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

 

मार्च के महीने में सोना 15% से अधिक टूटा

मार्च महीने में सोने में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। कीमतें अब तक 15% से ज्यादा टूट चुकी हैं, जो अक्तूबर 2008 के बाद सबसे बड़ी मासिक गिरावट है। इस गिरावट के पीछे अमेरिकी डॉलर की मजबूती को मुख्य वजह माना जा रहा है। अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच जारी तनाव के बाद डॉलर में 2% से ज्यादा की मजबूती आई है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, बाजार में ब्याज दरों को लेकर धारणा में बड़ा बदलाव आया है। पहले जहां इस साल दो बार दर कटौती की उम्मीद थी, अब ट्रेडर्स को इसकी संभावना बेहद कम नजर आ रही है। ऊंची ऊर्जा कीमतें महंगाई को बढ़ा सकती हैं, जिससे फेड के लिए नीतिगत ढील देना मुश्किल हो सकता है।

और पढ़े  गेटमैन की लापरवाही- ट्रेन की चपेट में आई स्कूल वैन, दो बच्चों समेत तीन की मौत,कई बच्चे घायल

हालांकि, आमतौर पर महंगाई बढ़ने पर सोना सुरक्षित निवेश (सेफ हेवन) के तौर पर मजबूत होता है, लेकिन ऊंची ब्याज दरें इस गैर-ब्याज देने वाली धातु की मांग को कमजोर कर देती हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    आफत की बारिश: असम में बाढ़ से 41 की मौत, महाराष्ट्र में जल भराव, कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी

    Spread the love

    Spread the love देश भर में बारिश की कहर जारी है। बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन से कई लोगों ने जान गंवाई है। असम में जल प्रलय जैसी स्थिति पैदा…


    Spread the love

    पेपर लीक विवाद: PM मोदी ने पेपर लीक मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का दिया आदेश

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को पेपर लीक मामलों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, देश के युवाओं का…


    Spread the love