बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन 4’, लाखों में सिमटी ‘ओह माय डॉग’ की कमाई, जानें..

न दिनों हॉलीवुड की दो बड़ी फिल्में- मार्वल की ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ और क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ सिनेमाघरों मेंं धूम मचा रही है। इन फिल्मों के बीच 2 और फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। जानिए इन सब का कलेक्शन।

 

फीकी पड़ी फिल्म ‘ओह माय डॉग’ 

  • ‘ओह माय डॉग’ के लिए बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत ज्यादा खास नहीं रही।
  • वीकएंड पर ठीक-ठाक प्रदर्शन के बाद इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है।
  • सोमवार को इसने महज 25 लाख की कमाई की है।
  • इसके साथ इसका टोटल कलेक्शन 3.50 करोड़ का हो गया है।
  • पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘ओह माय डॉग’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
  • फिल्म की कहानी इंसान और डॉग के इमोशनल रिश्ते पर है।

 

डीसी: द ब्लडी वैलेंटाइन’ का कलेक्शन 
साउथ इंडियन फिल्म ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ भी ‘ओह माय डॉग’ के साथ 7 अगस्त को रिलीज हुई है। लेकिन ‘ओह माय डॉग’ के मुकाबले ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ की शुरुआत अच्छी रही।

फिल्म ने सोमवार को 5.70 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ 26.65 करोड़ का हो गया है। वीकएंड के बाद भी फिल्म की अच्छी कमाई जारी है। 

 

 

बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ 

  • मार्वल मूवी ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है।
  • फिल्म ने सोमवार को 7.60 करोड़ की कमाई की।
  • इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 423.07 करोड़ का हो गया है।
  • ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ ने हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
  • ‘अवतार 2’ ने भारत में कुल 391.40 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • ऐसे में इस फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन को ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ ने पार कर लिया है।
  • वहीं ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ भारत में 400 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली हॉलीवुड फिल्म भी बन गई।
और पढ़े  मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी राहत: देशभर में एमबीबीएस की 13,186 सीटें बढ़ीं, कुल संख्या 1.40 लाख के पार पहुंचीं

 

 

द ओडिसी’ का कलेक्शन 
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ को रिलीज हुए करीब 24 दिन हो चुके हैं, लेकिन फिल्म का जादू कम होने का नाम नहीं ले रहा। फिल्म ने सोमवार को 1.66 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 170.98 करोड़ का हो गया है। ‘द ओडिसी’ वर्ल्डवाइड भी शानदार कमाई कर रही है।

  • Related Posts

    पता नहीं अपने आप को G7 क्यों कहते हैं?: पुतिन ने पश्चिमी देशों पर कसा तंज, समझाया ब्रिक्स कैसे बना ताकतवर

    मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी राहत: देशभर में एमबीबीएस की 13,186 सीटें बढ़ीं, कुल संख्या 1.40 लाख के पार पहुंचीं

    मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इस बीच राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने संशोधित सीट मैट्रिक्स जारी कर दी है। नई सीट मैट्रिक्स के मुताबिक,…