Girl rebirth story – आप भी पढ़े 3 साल की इस बच्ची की पुनर्जन्म की कहानी, कैसे ये बच्ची बोलती है एकदम फर्राटेदार अमेरिकन अंग्रेजी|

Spread the love

कई बार हमारे सामने ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, जो यकीन से परे होती है। जिसका जवाब विज्ञान भी दे नहीं पाता है। ऐसी ही एक घटना बीकानेर से आई है। बीकानेर में एक पुनर्जन्म की कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है। बेंगलुरु में 12 जुलाई 2018 को जन्मी महज तीन साल की कृषा लोहिया बीकानेर के सींथल गांव में पली बढ़ी है। कृषा कभी अमेरिका नहीं गई लेकिन जब वो ढाई साल की उम्र में फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने लगी तो घरवाले चौंक गए। पहले तो घरवाले कुछ समझ नहीं पाए लेकिन बाद में बच्ची ने पुनर्जन्म की कहानी सुनाई तो उन्हें पूरा मामला समझ आया। कृषा की मां बताती हैं कि उनकी ढाई साल की बेटी एक दिन अचानक अमेरिकी लहजे में अंग्रेजी बोलने लगी। ऐसे में उन्हें आश्चर्य हुआ क्योंकि परिवार का दूर-दूर तक अमेरिका से कोई नाता नहीं था। इसके अलावा घरवाले टीवी शो भी हिंदी में देखते थे तो बच्ची का अंग्रेजी बोलना हैरान करने वाला था। परिवार कृषा को लेकर डॉक्टर के पास भी गया। धीरे-धीरे कृषा की बताई बातें स्पष्ट हुई। बच्ची ने बताया कि वह कैलिफोर्निया में रहने वाली स्रीसा है, जो वहां पर योग टीचर थी। वह अक्सर किसी चर्च और उसमें रहने वाली अपनी टीचर नन का भी जिक्र करती है। वह अपने दोस्तों और पालतू जानवरों का भी हरदम जिक्र करती रहती है।


Spread the love
और पढ़े  आर्टेमिस-II मिशन- नासा का आर्टेमिस-2 मिशन ऐतिहासिक यात्रा के अंतिम चरण में, पृथ्वी पर लौटने के करीब
  • Related Posts

    कार्बन कॉपी बन गई है टीएमसी: मुर्शिदाबाद में बरसे PM मोदी, कहा- घुसपैठियों की सरकार का अंत तय

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के जंगीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर हमला बोला है। पीएम मोदी ने साफ लफ्जों में कहा…


    Spread the love

    इस्‍लामाबाद पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल, बस कुछ देर में होगी US-ईरान की शांति वार्ता,जेडी वेंस कर रहे नेतृत्व

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच इस्लामाबाद में शांति वार्ता को लेकर नई हलचल देखने को मिल रही है। क्षेत्रीय स्थिरता बहाल करने के प्रयासों के तहत…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *