जीआईसी मैदान 1200 से अधिक श्रमिकों की बेटियों के विवाह का गवाह बनने जा रहा,आ सकते है मुख्यमंत्री योगी

25 नवम्बर को शहर के जीआईसी मैदान मे 1200 से अधिक श्रमिकों की बेटियों के विवाह का गवाह बनने जा रहा है। श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों ने इसके लिए आवेदन किया है। जिसकी जांच अभी भी चल रही। इस आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी आने की सम्भावना व्यक्त की जा रही है। परन्तु अभी इसको लेकर कोई सूचना या दिशा निर्देश नहीं आया है।वही सामूहिक विवाह की जानकारी देते हुए अयोध्या उपश्रमायुक्त अनुराग मिश्र ने बताया कि करीब 1200 जोड़ो की शादी सामूहिक विवाह में होगी। पंजीकृत श्रमिकों ने विवाह के लिए आवेदन किया था।जीआईसी मैदान 1200 से अधिक श्रमिकों की बेटियों के विवाह का गवाह बनने जा रहा,आ सकते है मुख्यमंत्री योगी जिसमें पात्रों को इसका लाभ दिया जा रहा है। जिनका आवेदन स्वीकृत हो गया है उन्हे विवाह के लिए टोकन दिया जा रहा है। इसमें वर तथा वधू पक्ष से पांच लोगो के भोजन की व्यवस्था की गयी है। गायत्री परिवार हिन्दू रीति रिवाज से विवाह करायेगा। वहीं मुस्लिमों के विवाह हेतु मौलवियों की व्यवस्था भी की गयी है। दोनो पंडाल अलग अलग होंगे। विवाह का पूरा खर्च श्रम विभाग के द्वारा वहन किया जायेगा। प्रत्येक लाभार्थी को 75 हजार की धनराशि दी जायेगी।शहर के जीआईसी के मैदान पर बने पंडाल में प्रत्येक जोड़े के लिए अलग अलग हवन कुंड की व्यवस्था होगी।

और पढ़े  बरेली: बिना नक्शा पास कराए बना उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या का फार्म हाउस, बीडीए कर रहा जांच
  • Related Posts

    नमो घाट पर PM मोदी का भव्य स्वागत, देखेंगे एयर शो,जय श्रीराम के जयकारे से हुआ स्वागत

    प्रधानमंत्री मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी दौरे पर पहुंचे। पीएम मोदी ने मिर्जामुराद के खोचवां में स्थित अरविंद मिल का उद्घाटन किया। इसके बाद नमो घाट पर एयर…

    यूपी पीईटी परीक्षा आज: करीब 35 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, जानें एंट्री का समय, निगेटिव मार्किंग और जरूरी नियम

    उत्तरप्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का ध्यान रखना जरूरी है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार,…