शाहजहांपुर : भारतीय जनता पार्टी के सांसद अरुण सागर को अदालत ने फरार घोषित किया

शाहजहांपुर : शाहजहांपुर से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद अरुण सागर को अदालत ने फरार घोषित कर दिया है. शाहजहांपुर जिले की विशेष एमपी/एमएलए अदालत ने चुनाव प्रचार सामग्री जब्त किए जाने के एक मामले में अदालत में पेश नहीं होने पर बीजेपी सांसद को फरार घोषित कर दिया.इसके साथ ही अदालत ने आदेश की कापी को सांसद के आवास के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा करने के आदेश भी जारी किए ।

विशेष लोक अभियोजन अधिकारी नीलिमा सक्सेना ने बुधवार को बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान 12 मार्च 2019 को तत्कालीन उपजिलाधिकारी सदर ने बरेली—जलालाबाद मार्ग पर बीजेपी प्रत्याशी अरुण सागर की प्रचार सामग्री को जब्त किया था. इस मामले में कांट थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था.
कई बार समन के बावजूद अदालत में पेश नहीं हुए सांसद
नीलिमा सक्सेना ने बताया कि इसी मामले में बीजेपी सांसद अरुण सागर कई बार समन के बावजूद अदालत में पेश नहीं हुए और इसके बाद उनके विरुद्ध अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया. उन्होंने बताया कि जब यह वारंट जारी होने के बाद भी वह अदालत में हाजिर नहीं हुए तब न्यायाधीश आसमां सुल्ताना ने गत 21 नवंबर को उन्हें फरार घोषित कर दिया.
आदेश की प्रति सार्वजनिक स्थान पर लगाने का ऑर्डर
सक्सेना ने बताया कि अदालत द्वारा दिए गए आदेश में कहा गया है कि ऑर्डर की कॉपी को सांसद के आवास के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर भी चस्पा किया जाए.
गौरतलब है कि सांसद अरुण कुमार सागर बीजेपी के वर्तमान सांसद है. उनसे इस बारे में बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे सम्पर्क नहीं हो सका.

और पढ़े  चलती बस में दुष्कर्म: क्या हादसे के इंतजार में थे अधिकारी, अब दिखीं खामियां, विश्वनाथ ट्रैवल्स समेत 9 बसें सीज
  • Related Posts

    सर्किट हाउस में नमाज पढ़ने पर विवाद, सपा विधायक के चाचा के खिलाफ FIR

    मुरादाबाद के बिलारी के सपा विधायक मो. फहीम के चाचा मो. उस्मान के खिलाफ मझोला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने सर्किट हाउस…

    UP- नया अध्याय, 2401 दिन बाद बदला राम मंदिर ट्रस्ट का स्वरूप, 2020 में गठित ट्रस्ट में पहली बार बड़ा फेरबदल

    सुप्रीमकोर्ट से राम मंदिर के पक्ष में फैसला आने के बाद भव्य मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हुआ और केंद्र सरकार के निर्देश पर पांच फरवरी 2020 को श्रीराम जन्मभूमि…