शाहजहांपुर में करंट से चार लोगों की मौत,दो अलग अलग घटनाओं में 4 लोगों की हुई मौत

 

शाहजहांपुर में करंट की चपेट में आने से ट्रैक्टर चालक और उसमे बैठे युवक की मौत हो गई,कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
मृतक की पहचान सुखबीर और जसवीर के रूप में हुई है,दोनो बुधवार को ग्रामीणों के साथ कांवड़ लेकर जाने वाले थे,ट्राली को तैयार कर दूसरी जगह पर खड़ी करने जा रहे थे।
हादसा थाना परौर क्षेत्र के कुंडरिया गांव में उस समय हुआ
जब ग्रामीण कांवड़ लेकर जाने की तैयारी कर रहे थे । डीजे रखने के बाद ट्रैक्टर चालक सुखबीर और गांव का रहने वाला जसवीर समेत कुछ अन्य युवक ट्रैक्टर ट्राली को तैयार करके दूसरी जगह पर खड़ी करने जा रहे थे।
अचानक ट्रैक्टर ट्राली हाइटेंशन तार की चपेट में आ गयी जिससे उसमे करंट उतर आया,करंट लगने के झटका लगते ही कई लोग ट्राली से नीचे गिर गए।
जिसमे दो की मौके पर मौत हो गई,जबकि तीन लोग झुलस गए,जिनको तत्काल बदायूं के अस्पताल भेजा गया,हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई की
हादसे के संबंध में एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया की करंट की चपेट में आने से एक की मौत पर और दूसरे की बदायूं के अस्पताल में हुई।
वही दूसरी घटना में
करंट से चिपक कर बाबा और पोते की हुई दर्दनाक मौत ही गई
थाना कांट के ग्राम अभयान
में बुधवार सुबह फर्राटा पंखे में अचानक करंट उतरने से राजकुमार चिपक गया । तभी पोता को बचाने गए बाबा जगदीश में उसको बचाने का प्रयास किया
जिसके बाद वह भी करंट का शिकार हो गया । करंट की चपेट में आने से बाबा और पोता दोनों की हुई दर्दनाक हो गई । सूचना पर पहुँची पुलिस ने दादा – पोते के शवों को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिये लिए भेजा

और पढ़े  सपा सांसद अफजाल अंसारी की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में भर्ती,मुख्तार के बेटे ने दी जानकारी,जानें..
  • Related Posts

    UP MLC Election- काशी में गिनती जारी, सपा कार्यकर्ता जमा, अखिलेश बोले-जागते रहें, सवेरा अपना होगा

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों में से अधिकांश के नतीजे आ गए हैं। भाजपा के हिस्से अधिक सीटें आई हैं। सपा ने कई सीटों पर भाजपा को टक्कर…

    आगरा एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर सपा, स्नातक सीट पर भाजपा का दबदबा, जानिए हार-जीत के पांच बड़े कारण

    उत्तरप्रदेश विधान परिषद की आगरा खंड शिक्षक और स्नातक सीटों के नतीजों ने साफ कर दिया है कि चुनाव में ऐन वक्त की तैयारी पर वर्षों का जमीनी संघर्ष भारी…