अयोध्या- हरिद्वार पट्टी के संत राम बालकदास जी की प्रथम पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई

 हरिद्वार पट्टी के साकेतवासी संत श्री राम बालकदास जी की प्रथम पुण्यतिथि बड़े भक्तिभाव और सम्मान के साथ मनाई गई। हनुमत कथा मंडप में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत राजेश दास पहलवान ने की, जबकि आयोजन संत श्री राम बालकदास जी के कृपापात्र शिष्य शुभम दास ने किया।
समारोह में बड़ी संख्या में साधु-संतों ने उपस्थिति दर्ज कर दिवंगत संत के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर श्री संकट मोचन सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय दास, महंत मुरली दास बाबा, महंत डॉक्टर महेश दास और जटाशंकर दास और हनुमानगाढ़ी सहित कई प्रमुख संत उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में संतों ने राम बालकदास जी के जीवन, उनके संतत्व, सेवा कार्य और धार्मिक योगदान का स्मरण किया। सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

और पढ़े  अयोध्या- भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में 12 चेहरों को जगह, अयोध्या में अपनों की अनदेखी पर उबाल
  • Related Posts

    UP MLC Election- काशी में गिनती जारी, सपा कार्यकर्ता जमा, अखिलेश बोले-जागते रहें, सवेरा अपना होगा

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों में से अधिकांश के नतीजे आ गए हैं। भाजपा के हिस्से अधिक सीटें आई हैं। सपा ने कई सीटों पर भाजपा को टक्कर…

    आगरा एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर सपा, स्नातक सीट पर भाजपा का दबदबा, जानिए हार-जीत के पांच बड़े कारण

    उत्तरप्रदेश विधान परिषद की आगरा खंड शिक्षक और स्नातक सीटों के नतीजों ने साफ कर दिया है कि चुनाव में ऐन वक्त की तैयारी पर वर्षों का जमीनी संघर्ष भारी…