बदरीनाथ- चढ़ावा हेराफेरी: BKTC की चार सदस्यीय समिति ने पूरी की जांच, जल्द मुख्य कार्याधिकारी को सौंपेगी रिपोर्ट

दरीनाथ मंदिर के चढ़ावे में हेराफेरी मामले में बीकेटीसी की चार सदस्यीय समिति ने जांच पूरी कर दी है। जल्द ही जांच समिति अपनी रिपोर्ट मुख्य कार्याधिकारी को सौंपेगी।

भैरव सेना के केंद्रीय अध्यक्ष संदीप खत्री ने बीकेटीसी के कर्मचारी पर बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा में हेराफेरी करने की शिकायत की थी। इस गंभीरता से लेते हुए बीकेटीसी ने जांच के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया। समिति की प्रारंभिक जांच पर बीकेटीसी ने वैयक्ति सहायक प्रमोद नौटियाल को गणना ड्यूटी व प्रोटोकॉल की जिम्मेदारी से बाहर किया। जांच आगे बढ़ने पर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नौटियाल को निलंबित किया।

समिति ने एक सप्ताह तक बदरीनाथ में चढ़ावे में हुई हेराफेरी की जांच की। टीम की ओर से सीसीटीवी फुटेज, गणना कक्ष में कर्मचारियों की तैनाती के साथ ही हर पहलू की जांच की गई। शुक्रवार को समिति ने अपनी जांच पूरी कर दी है। जल्द ही समिति अपनी रिपोर्ट बीकेटीसी को सौंपेगी। बीकेटीसी के सीईओ सोहन सिंह रांगड़ ने जांच पूरी होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, जांच समिति की रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है।
और पढ़े  देहरादून: राज्यपाल से मिले देवप्रयाग के मेधावी छात्र-छात्राएं, भारत दर्शन यात्रा के लिए दी शुभकामनाएं
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…