कोटद्वार- भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे बंद, कोटद्वार में वाहन के ऊपर गिरे भारी बोल्डर, बाल-बाल बचे सवार लोग

कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर सतपुली मल्ली के पास भारी बोल्डर एक सब्जी के एक वाहन पर गिर गया। वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक समेत वाहन में सवार तीन लोग बाल-बाल बचे।

हादसा होते ही चालक सहित लोग वाहन छोड़कर भागे। वहीं देवप्रयाग मार्ग पर डिग्री काॅलेज गदेरे में फिर मलबा आ गया। दुधारखाल मार्ग पर भी हाईवे का मलबा आने से सड़के बंद हैं। जेसीबी से मलबा हटाने का चल रहा काम।

भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे बंद, मलबा हटाने में जुटा एनएच विभाग

रुद्रप्रयाग जनपद में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार को खांकरा और सिरोहबगड़ के बीच पहाड़ी से भारी मलबा और पत्थर आने से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। मार्ग अवरुद्ध होने से दोनों ओर वाहनों की आवाजाही थम गई है।

राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की टीम जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने में जुटी हुई है। लगातार बारिश के कारण मार्ग खोलने में दिक्कत आ रही है। प्रशासन ने यात्रियों से मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की अपील की है।

यमुनोत्री हाईवे पर चुनौती बरकरार
यमुनोत्री हाईवे स्याना चट्टी के पास तीसरे दिन हालात नहीं सुधरे। एनएच की निर्माण कार्य एजेंसी की मशीनरी रातभर से हाईवे खोलने पर जुटी हुई है, लेकिन बारिश होते ही मलबा पत्थरों के लगातार आने से प्रशासन और एनएच के सामने चुनौती बनी हुई। हालांकि एनएच के अधिशासी अभियंता मनोज रावत का कहना है कि जिला प्रशासन से मिलकर उक्त स्थान छोड़ते हुए करीब 350 मीटर बाईपास रोड बनाए जाने पर भी विचार किया जा रहा है। इधर जिला अधिकारी प्रशांत आर्य भी स्याना चट्टी के स्थलीय निरीक्षण के लिए रवाना हुए।।

बारिश से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त
कर्णप्रयाग में बीते कुछ दिनों से लगातार हरी बरसात के चलते अब जनजीवन प्रभावित होने लग गया है। लगातार हो रही बारिश से 50 से 60 फीसदी ग्रामीण सड़कें सुबह के समय बंद रह रही हैं।  इससे बाजारों की गतिविधियां कम हो गई है। वहीं बारिश के चलते अलकनंदा और पिंडर का जलस्तर भी धीरे-धीरे बढ़ने लग गया है। कर्णप्रयाग संगम पर इसका असर साफ दिख रहा है। बारिश के चलते नारायणबगड़ में सिमली-अल्मोड़ा हाईवे धसने के चलते कुछ देर तक  बाधित रहा। हालांकि बीआरओ ने यहां पर मलवा और पत्थर भरकर आवागमन सुचारु किया। जबकि थराली में अधिकतर ग्रामीण सड़कें बंद रही।
और पढ़े  देहरादून: फर्जी मालिक खड़ा किया, उपहार में जमीन देकर ठगे 97 लाख, तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…