बदरीनाथ- चढ़ावा हेराफेरी: उच्च स्तरीय समिति ने शुरू की जांच, मंडलायुक्त ने समिति सदस्यों के साथ की बैठक

दरीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में सरकार की ओर से गठित उच्च स्तरीय समिति ने जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को समिति के अध्यक्ष व मंडलायुक्त गढ़वाल आनंद स्वरूप ने समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर चर्चा की।

 

गढ़वाल मंडलायुक्त ने कहा, तीन सदस्यीय समिति ने बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। पूरी निष्पक्षता के साथ मामले की हर पहलुओं पर जांच की जाएगी। बैठक में सदस्यों के साथ जांच में सभी पहलुओं को शामिल करने पर विस्तार से चर्चा की गई। जल्द ही समिति बदरीनाथ मंदिर में स्थलीय निरीक्षण कर जांच करेगी। चढ़ावा हेराफेरी के आरोप से संबंधित भी दस्तावेज व सीसीटीवी फुटेज की जांच के साथ ही कर्मचारियों व अधिकारियों से बयान लिए जाएंगे।

और पढ़े  CM धामी बर्थडे: यमुनोत्री मंदिर में पूजा-अर्चना, दिव्यांग बच्चों के बीच जन्मदिन मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…