अल्मोड़ा हाईवे पर पत्थरों ने रोकी वाहनों की रफ्तार, इस एनएच पर लगातार गिर रहे बोल्डर

Spread the love

वाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में शुक्रवार को भी बारिश के चलते पत्थर और मलबा गिरने से सड़क पर जाम लगा रहा। एनएच की ओर से पत्थरों को जेसीबी से हटाकर यातायात सुचारू किया। खैरना-रानीखेत स्टेट हाईवे में भुजान और पातली के पास शुक्रवार सुबह सड़क पर पत्थर गिरने से वाहन चालकों और यात्रियों को एक घंटे तक परेशान होना पड़ा।

बेतालघाट स्टेट हाईवे में नौणा के पास भी पत्थरों के गिरने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पाडली की पहाड़ी से गिरे बोल्डर को जेसीबी की मदद से हटाया गया। इधर धारी ब्लॉक के अमदौ में विद्यालय की सुरक्षा दीवार गिरने से विद्यालय भवन को खतरा बना हुआ है।

कांग्रेसी नेता मनोज शर्मा ने कहा कि बारिश से विद्यालय को खतरा पैदा हो गया है। भवाली में शुक्रवार की सुबह नैनीताल रोड पर एक पेड़ गिरने से एक घंटे तक जाम लगा रहा। वहीं भवाली-नैनीबैंड-सैनिटोरियम बाईपास पर गिरे मलबे को लोनिवि ने हटाकर वाहनों की आवाजाही शुरू की।

Spread the love
और पढ़े  Poonawalla: तहसीन पूनावाला ने ई-20 ईंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, भूख हड़ताल से पहले हाउस अरेस्ट का दावा
  • Related Posts

    Rally: आज हल्द्वानी से कुमाऊं को साधेंगे मल्लिकार्जुन, पहली बार शहर में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित

    Spread the love

    Spread the loveकांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शनिवार को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। खरगे के पहले हल्द्वानी दौरे से कांग्रेस चुनाव का शंखनाद करेगी।…


    Spread the love

    देवप्रयाग- दर्दनाक हादसा: कुंडाधार के समीप खाई में गिरी कार, रेसक्यू टीम ने 5 शव निकाले, घायल बच्चे को पहुंचाया अस्पताल

    Spread the love

    Spread the loveदेवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कुंडाधार के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार हादसे में पांच लोगों की मौत हो…


    Spread the love