देहरादून: प्रदेशभर से राजधानी में जुटीं आशा कार्यकर्ताएं, सचिवालय घेराव करने पहुंचीं, भारी पुलिस बल तैनात

अपनी मांगों पर सुनवाई नहीं होने से नाराज आशा कार्यकर्ताओं ने आंदोलन तेज कर दिया है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से देहरादून पहुंचीं आशा कार्यकर्ताओं ने बुधवार से सचिवालय के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे पहले वे कई दिनों से मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय के बाहर धरना दे रही थीं।

आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे सात सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार आवाज उठा रही हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इसी के चलते उन्होंने सीएमओ कार्यालय के बाहर चल रहे धरने को आगे बढ़ाते हुए सचिवालय के बाहर प्रदर्शन शुरू किया है।

 

आशाओं ने 20 नवंबर तक सचिवालय के बाहर धरना जारी रखने का एलान किया है। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि मांगों के समाधान की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

वहीं, प्रदर्शन में आशा कार्यकर्ताओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सचिवालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिसकर्मी मौके पर तैनात रहकर स्थिति पर नजर रख रहे हैं।

और पढ़े  श्रीनगर: सुपाणा में पैरामेमिडकल की छात्रा नहर में कूदी, किनारे पर पड़ा मिला बैग, सीसीटीवी में दिखी घटना
  • Related Posts

    हरिद्वार: BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, बड़ा लक्ष्य, हर मोर्चे को 1 लाख नए सदस्य जोड़ने की जिम्मेदारी

    विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी भाजपा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान तेज करने की रणनीति बनाई है। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक…

    उत्तराखंड: निकाय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, मिलेगा बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता, CM ने दी प्रस्ताव को मंजूरी

    निकायों व सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों को भी बढ़ा महंगाई भत्ता दिया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। निकायों में छठे केंद्रीय वेतन आयोग…