कानपुर अग्निकांड:- रात छह मंजिला इमारत में लगी आग, जूता कारोबारी, पत्नी, 3 बेटियों की जलकर हुई मौत

 

 

मनगंज थानाक्षेत्र के घनी आबादी वाले प्रेमनगर इलाके में रविवार रात 9:30 बजे छह मंजिला इमारत के भूतल में जूते बनाने वाले कारखाने में आग लग गई। ऊंची-ऊंची लपटें देख अफरातफरी मच गई। दमकल की 35 गाड़ियां देर रात तक आग बुझाने की कोशिश में जुटी रहीं। इमारत में कई लोगों के फंसे होने की आशंका पर रेस्क्यू अभियान भी शुरु किया गया।

रात करीब तीन बजे दमकलकर्मियों ने इमारत में फंसे जूता कारोबारी दानिश, उसकी पत्नी नाजनीन और तीन बेटियों के जले हुए शव निकाले। शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है। प्रेमनगर में दानिश की छह मंजिला इमारत है। इसमें दानिश और उसके भाई कासिफ का ही परिवार रहता है। । भूतल पर दानिश का मिलिट्री के जूते बनाने का कारखाना है। इसके ऊपर गोदाम है। इमारत के अन्य तलों में जूते रखे हुए थे।

रविवार को कारखाना बंद था। रात करीब 9:30 बजे कारखाने में आग लग गई। आग को बढ़ता देख इमारत में रह रहे परिवार के लोग जान बचाकर भागे। सूचना पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा दमकल की कई गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। दो सौ मीटर के दायरे को सील कर देर रात तक आग बुझाने के साथ ही बचाव अभियान शुरू किया गया।

एहतियातन आसपास की इमारतों को खाली कराया गया। सूचना पर एडीएम राजेश सिंह के अलावा एक दर्जन से ज्यादा थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया। देर रात तक आग बुझाने का काम जारी था। एसडीआरएफ को भी मौके पर बुला लिया गया था। इमारत में आग लगने से दरारें भी पड़ गईं हैं।

और पढ़े  राम मंदिर चढ़ावा चोरी: '25 दिनों तक दुष्प्रचार, निजी जीवन को बनाया निशाना', चंपत राय की डायरी में नया खुलासा
  • Related Posts

    राममंदिर- सीईओ सर्च कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट, तीन नामों का पैनल तैयार, कल ट्रस्ट करेगा अंतिम नाम पर फैसला

    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति की प्रक्रिया निर्णायक दौर में पहुंच गई है। सीईओ चयन के लिए गठित तीन सदस्यीय सर्च…

    UP बोर्ड परीक्षा 2027: 10वीं-12वीं के पंजीकरण की तारीख बदली, गलत जानकारी सुधारने का भी मौका, जानें शेड्यूल

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए पंजीकरण से जुड़ी तारीखों में बदलाव किया है। नया कार्यक्रम संस्थागत और व्यक्तिगत, दोनों तरह के परीक्षार्थियों…