अयोध्या- राजस्व वसूली में फिसड्डी निरीक्षकों से मांगा गया स्पष्टीकरण

Spread the love

-समीक्षा बैठक में बड़े बकाएदार होटल संचालकों पर सख्ती करने के निर्देश

राजस्व वसूली के मामले में लापरवाही बरतने वाले दो निरीक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके साथ ही नगर निगम ने बड़े बकाएदार होटल संचालकों से सख्ती करने का निर्णय लिया गया है। नगर निगम कार्यालय में महापौर गिरीश पति त्रिपाठी एवं नगर आयुक्त श्री जयेंद्र कुमार ने कर-करेत्तर संबंधी समीक्षा बैठक क, जिसमें नगर आयुक्त ने बकाया राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया।
समीक्षा के दौरान मुख्य कर निर्धारण अधिकारी गजेंद्र कुमार ने बताया कि अयोध्या विकास प्राधिकरण, पुलिस विभाग समेत सभी सरकारी विभागों को बकाया जमा करने के लिए पत्र भेजा गया है। इस दौरान नगर आयुक्त ने 14 कोसी एवं पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर पड़ने वाले आवासीय एवं व्यावसायिक भवनों से टैक्स वसूली करने का निर्देश दिया। उन्होंने बिजली विभाग के डिविजनल मैनेजर से वार्ता के क्रम में निर्देशित किया कि शहर में लगे ट्रांसफार्मर के कवर एरिया या प्लाट पर टैक्स निर्धारण कर उन्हें अवगत कराएं, ताकि बिजली विभाग से ससमय कर जमा कराया जा सके। नगर आयुक्त ने कर अधीक्षकों एवं राजस्व निरीक्षकों को हिदायत दी कि नागरिकों की ओर से शिकायत आ रही है कि पहले ज्यादा टैक्स लगाकर फिर कम करने के नाम पर अनुचित मांग की जा रही है। इस पर नाराजगी जताते हुए नगर आयुक्त ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कम राजस्व वसूली के कारण अयोध्याधाम के राजस्व निरीक्षक गोविंद प्रकाश पांडे एवं शमशेर सिंह को स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश जोनल अधिकारी को दिया।
नगर आयुक्त ने अवधपुरी जोन की राजस्व निरीक्षक श्रीमती स्वप्निल सिंह से शाश्वत एवं पुष्पक जैसे होटल के टैक्स को लेकर चर्चा की। उनके द्वारा स्पष्ट जवाब न दिए जाने पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई। राजस्व निरीक्षक प्रतिभा श्रीवास्तव ने बताया कि उनके कार्य क्षेत्र में आने वाले प्रमुख होटलों को नोटिस डिमांड तैयार कर भेजा जा रहा है।
महापौर एवं नगर आयुक्त ने अयोध्या धाम में कार्यरत कर्मचारी भोला गुप्ता एवं ओमप्रकाश श्रीवास्तव के विरुद्ध मिल रही शिकायतों के मद्देनजर हटाने का निर्देश जोनल अधिकारी को दिया। इस दौरान नरेंद्रालय में दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था किए जाने एवं वहां से निष्प्रयोग वाहनों को हटाने के लिए भी महापौर ने अपर आयुक्त को निर्देशित किया। इसके साथ ही कर अधीक्षक जय प्रकाश को करेक्टर मद में वाहन पार्किंग तथा विज्ञापन की वसूली बढ़ाने एवं बकाया धनराशि को शीघ्र जमा करने के लिए निर्देशित किया। यह भी कहा गया कि सभी जोनल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में नए भवनों को शत-प्रतिशत कर के दायरे में लाएं। बैठक में अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार, जोनल अधिकारी अशोक कुमार गुप्त, सौरभ नाथ, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी गजेंद्र कुमार, कर निर्धारण अधिकारी विनय प्रताप सिंह, कर अधीक्षक जयप्रकाश, विनय कुमार गौड़, राजस्व निरीक्षक अनिल यादव, देवीप्रसाद, वीरेंद्र पटेल, गोविंद प्रकाश पांडे, शमशेर सिंह, स्वप्निल सिंह, प्रतिमा श्रीवास्तव, वंदना आदि की मौजूदगी रही।

और पढ़े  UP में चीनी की जमाखोरी पर सरकार सख्त-योगी बोले- सभी जिलों में डीएम गोदामों का कराएं सत्यापन

Spread the love
  • Related Posts

    बड़ा हादसा: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे हादसा,ट्रक ने बस में मारी जोरदार टक्कर, 3 यात्रियों की मौत और 11 घायल

    Spread the love

    Spread the loveपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। बल्दीराय थाना क्षेत्र के टेरी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने गुड़गांव से बिहार जा रही निजी बस…


    Spread the love

    योगी सरकार का बेटियों को तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी, CM ने किया एलान

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एलान किया है। योगी सरकार प्रदेश की 50 हजार छात्राओं को स्कूटी देगी। बुधवार को लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘लोकमाता अहिल्याबाई…


    Spread the love