सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा: झूला टूटने से 13 लोग घायल, एक इंस्पेक्टर की मौत,CM सैनी ने दिए निर्देश

Spread the love

सूरजकुंड मेले में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक झूला गिर गया। इस घटना में एक की मौत और कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही जिला उपायुक्त (डीसी) मौके पर पहुंचे। घटना के बाद पुलिस ने मौके से मीडिया को दूर कर दिया है। घायलों के इलाज के लिए तुरंत व्यवस्था की गई।

इस हादसे में एक इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की मौत हो गई है। जो पलवल में तैनात थे। मेला ड्यूटी पर यहां बुलाये गए थे। झूले वाले एरिया में इंचार्ज थे। बचाव कार्य के दौरान ऐसे दूसरी बार झूला गिरा। जिसके बाद लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई। हादसे में 13 लोग घायल हुए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, झूले में उस समय लगभग 15 लोग सवार थे। हादसा होने पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों की मदद के लिए बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। इसी बचाव कार्य के दौरान, एक स्टॉल संचालक राघव पर भी झूले की ग्रिल गिर गई, जिससे उनके कंधे में चोट आई। जो मेले में अपना स्टॉल चलाते हैं। राघव ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने घायलों की मदद करने का प्रयास किया।

इस हादसे में एक इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की मौत हो गई है। जो पलवल में तैनात थे। मेला ड्यूटी पर यहां बुलाये गए थे। झूले वाले एरिया में इंचार्ज थे। बचाव कार्य के दौरान ऐसे दूसरी बार झूला गिरा। जिसके बाद लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई।

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई जिला उपायुक्त के मौके पर पहुंचने के बाद, घायलों के इलाज के लिए तत्काल व्यवस्था की गई। प्रशासन ने यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए कि सभी घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता मिले। घटना के बाद, पुलिस ने मौके से मीडिया को दूर कर दिया ताकि बचाव और राहत कार्यों में कोई बाधा न आए। इस हादसे ने मेले में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

और पढ़े  काली कमाई का यूपी में एक और 'किंग', एडीए का सेवानिवृत्त लिपिक भी फंसा, विजिलेंस ने कसा शिकंजा

सीएम सैनी ने दिए निर्देश
हादसे पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि फरीदाबाद में आयोजित सूरजकुंड मेले के दौरान हुए हादसे से अत्यंत दुखी हूं। इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। साथ ही, घायल हुए लोगों के समुचित एवं तत्काल उपचार के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। हरियाणा सरकार पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ घायलों तथा उनके परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने में जुटी है।

पर्यटन मंत्री ने दिए जांच के आदेश
हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि आज शाम 39वें सूरजकुण्ड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव 2026 के दौरान झूला क्षेत्र में एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ। पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हमारी सबकी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। सभी घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध करवाया जा रहा है। मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

मृतक और घायल हुए लोगों की जानकारी
मौत
1. निरीक्षक जगदीश
घायल
2 .नीलय सहायक उपनिरीक्षक
3. सुनील, आरोहा जिला महेन्द्रगढ़
4. हर्ष प्रकाश, ग्रेटर नोएडा
5. प्रशांत, धौलपुर राजस्थान
6. अनिशा, फरीदाबाद
7.शिवानी, नोएडा सेक्टर 78
8. परविंदर

 

 

मेले में गिरा गेट नंबर दो का गेट भी
वहीं दूसरी तरफ सूरजकुंड मेले का दो नंबर गेट गिरने की वजह से एक व्यक्ति घायल हो गया है। उसको उपचार के लिए बीके अस्पताल लेकर गए हैं। जहां उसकी सीटी एमआरआई करवाई गई है।


Spread the love
  • Related Posts

    एसआईटी जांच की आंच से बच रहे हैं चंपत राय, सब कुछ था हाथ में पर कहीं नहीं हस्ताक्षर

    Spread the love

    Spread the loveश्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की कमान पूरी तरह से चंपत राय के हाथों में थी। जैसा वह चाहते थे, वही होता था, लेकिन एसआईटी जांच में उनका…


    Spread the love

    जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, सरकार ने जारी किया आदेश, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक नियुक्त कर दिया है। शासन ने इस संबंध में शुक्रवार रात आदेश जारी कर दिया है। सभी 75 जिला पंचायत…


    Spread the love