कर्णप्रयाग: कुलसारी मार्ग पर वाहन अनियंत्रित होकर दूसरी सड़क पर गिरा, चालक की हुई मौत

 

राली विकासखंड के कुलसारी नैल ढ़ालु मोटर मार्ग पर बुधवार को एक कार अनियंत्रित होकर दूसरी सड़क पर गिर गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि चालक प्राणी दत्त कुनियाल (65) ग्राम उलंग्रा देवाल की कार ढ़ालू गांव से 500 मीटर पहले अचानक से अनियंत्रित होकर करीब डेढ़ सौ मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने 108 के माध्यम से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

और पढ़े  लालकुआं / हल्दूचौड़- सोयाबीन फैक्ट्री में मलबे की आड़ में बुल्डोजर से खुदाई का खेल? यूसीएफ ने बैठाई जांच
  • Related Posts

    पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का बड़ा एलान- पूर्व CM का कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा, इस एक्शन के बाद बड़ा फैसला

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शनिवार को अपने पदों से इस्तीफा दे दिए। उन्होंने राज्य कांग्रेस समिति और कांग्रेस कार्य समिति के पदों को…

    हल्द्वानी: पूर्व सैनिक सम्मान समारोह- CM धामी बोले-सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है

    मुख्यमंत्री धामी ने गुरुवार को हल्द्वानी में आयोजित ‘गौरव सेनानी मिलन एवं पूर्व सैनिक सम्मान समारोह’ में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में कुमाऊं मंडल के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में…