Amit Shah-: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री शाह, कल तीन कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

 

गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह बुधवार की देर शाम हरिद्वार पहुंच गए। जूना अखाड़ा महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने उनका स्वागत किया और भेंट की। अब वह यहां पतंजलि योगपीठ में विश्राम करने के बाद बृहस्पतिवार को तीन अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। गृह मंत्री के आगमन के चलते जनपद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल के अलावा अन्य एजेंसियां तैनात हैं।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे गृह मंत्री अमित शाह पतंजलि योगपीठ, महर्षि दयानंद ग्राम स्थित पतंजलि इमरजेंसी एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद सुबह 10:45 बजे गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में गायत्री तीर्थ पर अखंड ज्योति के दर्शन करेंगे। सुबह 11:15 बजे माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी एवं अखंड दीप शताब्दी वर्ष पर गायत्री परिवार की ओर से आयोजित शताब्दी वर्ष समारोह 2026 में बैरागी द्वीप कनखल में पहुंचेंगे। इन तीनों कार्यक्रमों के दौरान प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे।

 

 

और पढ़े  उत्तराखंड: मानसून की हो चुकी विदाई, फिर भी प्रदेश में आठ मार्ग बंद, पिथौरागढ़ में सबसे ज्यादा सड़कें प्रभावित
  • Related Posts

    पौड़ी गढ़वाल- दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम, उत्साह और प्रतिभा का किया प्रदर्शन

          समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद के सभी विकासखंडों में…

    हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर हादसे में घायल छात्र प्रांजल की मौत, अब तक तीन की जान गईं, छात्रा का जारी है उपचार

    हल्द्वानी के तीनपानी के पास फ्लाईओवर पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल 17 वर्षीय प्रांजल मावड़ी ने रामपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह 12वीं पास कर…