डोईवाला- संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मृत मिला 4 वर्ष का बच्चा, सौतेली मां पर मारपीट करने का आरोप

कोतवाली अंतर्गत मारखम ग्रांट बुल्ला वाला गांव में एक चार वर्षीय बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मृत मिला। आरोप है कि बच्चे की सौतेली मां ने उससे मारपीट की थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा ने बताया कि कोतवाली पुलिस को सोमवार की शाम 7:30 बजे मारखम ग्रांट ग्राम पंचायत के बल्ला वाला गांव के एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक चार वर्षीय बालक मृत अवस्था में मिलने की सूचना मिली।

मृतक की पहचान विवान चार पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन बच्चे को लेकर हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट गए थे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पास पड़ोस और प्रथम दृष्टया पूछताछ में सामने आया है कि उसकी सौतेली मां अक्सर उससे मारपीट किया करती थी।
जबकि पुलिस को उसकी मां ने पूछताछ में बताया कि बच्चा बाथरूम में गिरा दिखाई दिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़े  कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब: सुबह 4 बजे से दर्शन के लिए लगी कतार, जाम से भी जूझे लोग
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…