उत्तराखंड: हॉर्स राइडिंग एरिना और फुटओवर ब्रिज का लोकार्पण कर सकती हैं राष्ट्रपति मुर्मू, नया आकर्षण, आएंगे 6 घोड़े

Spread the love

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देहरादून की यात्रा के दौरान राष्ट्रपति निकेतन में हॉर्स राइडिंग एरिना और फुटओवर ब्रिज का लोकार्पण कर सकती हैं। सोमवार को राष्ट्रपति सचिवालय के अतिरिक्त सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने उनके प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में डॉ. गुप्ता ने राष्ट्रपति उद्यान सहित अन्य निर्माणाधीन कार्यों को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम सविन बंसल, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, एसएसपी अजय सिंह, एमएनए नमामि बंसल समेत कई अधिकारी शामिल हुए। कई निर्माणाधीन प्रोजेक्ट पर विस्तार से चर्चा की गई।

राष्ट्रपति निकेतन के सामने 132 एकड़ भूमि पर राष्ट्रपति उद्यान आकार ले रहा है। अगले साल तक इसके पूरा होने की उम्मीद है। जनसहभागिता, संस्कृति और नागरिक गौरव के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित किए जा रहे इस उद्यान के भीतर थीम आधारित फूलों और वनस्पतियों के बाग, तितली गृह और पक्षीशाला, सुरम्य झील जैसे प्रमुख आकर्षण होंगे।

देश का दूसरा सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्तंभ इस उद्यान की पहचान का अहम हिस्सा होगा। उद्यान में पैदल एवं साइकिल ट्रैक, सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए 800 से अधिक लोगों की क्षमता का एक मुक्ताकाशी रंगमंच, सार्वजनिक पुस्तकालय एवं फूड प्लाजा भी होगा।

 

हॉर्स राइडिंग एरिना होगा नया आकर्षण, आएंगे छह घोड़े

एरिना राष्ट्रपति निकेतन परिसर का वह हिस्सा है, जहां राष्ट्रपति के अंगरक्षकों (पीबीजी) के घोड़े रखे जाते हैं। यह 1838 में गवर्नर जनरल के अंगरक्षकों के घोड़ों के लिए ग्रीष्मकालीन शिविर के रूप में स्थापित किया गया था। आम लोग प्रेजीडेंट्स बॉडीगार्ड के घोड़ों की सवारी एवं देखभाल के तौर-तरीकों का नजदीक से देख सकेंगे। इसमें राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली से प्रेसिडेंट्स बॉडीगार्ड के छह घोड़े लाए जा रहे हैं। वहीं पर्वतीय वास्तुशैली पर आधारित फुट ओवर ब्रिज भी बनाया जा रहा है। 32 मीटर लंबे, चार मीटर चौड़े इस फुटओवर ब्रिज का निर्माण छह माह में ही पूरा हो गया। राष्ट्रपति सचिवालय के जनसंपर्क अधिकारी कुमार समरेश ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इनका लोकार्पण कर सकती हैं।

और पढ़े  अग्निवीर भर्ती- 27 जुलाई से 6 अगस्त तक होगी अग्निवीरों की भर्ती, JCO और हवलदार से लेकर कई अन्य पदों पर मौका

 

चार माह में 15 हजार पहुंचे राष्ट्रपति तपोवन

20 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति निकेतन और राष्ट्रपति तपोवन का लोकार्पण किया था। चार माह में राष्ट्रपति निकेतन में 4,753 और राष्ट्रपति तपोवन में 15,567 लोगों ने भ्रमण किया। निर्माणाधीन राष्ट्रपति उद्यान में प्रतिवर्ष 20 लाख लोगों के आने का अनुमान है।


Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून – कार्रवाई: 25 लाख की साइबर ठगी का मास्टरमाइंड बंगाल से गिरफ्तार, फर्जी फर्म खोलकर लगाता था चपत

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की साइबर क्राइम पुलिस ने 24.95 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के…


    Spread the love

    रामनगर- घास काटने गई 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर बाघ का हमला, गंभीर रूप से घायल

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर के मोहान स्थित ग्राम कुनखेत में रविवार सुबह घास काटने गई एक बुजुर्ग महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल…


    Spread the love