ऋषिकेश: भारी विरोध के बीच तीसरे दिन भी शराब का ठेका बंद, विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

 

 

भारी विरोध के बाद तीसरे दिन भी शराब का ठेका बंद,  विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

नगर पालिका मुनिकीरेती ढालवाला खारास्रोत अंग्रेजी शराब का ठेका भारी विरोध के बाद तीसरे दिन भी बंद रहा। मंगलवार को विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने ठेका परिसर के बाहर बैठकर ठेका बंद करने को लेकर प्रदर्शन किया।मुनि की रेती थाना क्षेत्र के खारास्रोत में शराब के ठेके के पास देर रात अजेंद्र कंडारी (28) की उसके दोस्त और पड़ोसी अक्षय ठाकुर (25) ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने युवक के शव को बदरीनाथ हाईवे पर रखकर कई घंटे हंगामा किया।

थाना प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि खारास्रोत में अंग्रेजी शराब के ठेके के पास 25 अक्तूबर देर रात करीब 10:30 बजे शीशमझाड़ी गांव के अजेंद्र और अक्षय के बीच विवाद हुआ। इस दौरान अक्षय ने अजेंद्र पर चाकू से हमला कर दिया। उसने अजेंद्र को कई बार चाकू घोंपा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को एम्स में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

थाना पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उधर, मौके पर पहुंची थाना मुनि की रेती पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

और पढ़े  अच्छी खबर: हरिद्वार को तीन रेल सेवाओं की सौगात, एक का हुआ विस्तार, 2 के संचालन काे मंजूरी
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…