देहरादून- सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का छापा, 47 स्टांप शुल्क चोरी के मामले उजागर, दस्तावेज जब्त

जिलाधिकारी सविन बंसल ने सोमवार को सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिनमें प्रतिबंधित भूमि की रजिस्ट्री और स्टांप शुल्क चोरी के 47 मामले शामिल हैं। वर्ष 2018, 2024 और 2025 के मूल विलेख पत्र भी संदिग्ध स्थिति में पाए गए, जिन्हें जिलाधिकारी ने अपने कब्जे में ले लिया।

 

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रशासन इन अनियमितताओं को लेकर सख्त रुख अपनाए है और विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। चिह्ति किए गए 47 प्रकरणों में नियमानुसार विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा प्रतिबंधित भूमि की रजिस्ट्री के मामले भी सामने आए हैं, जो नियमों का खुला उल्लंघन है।

निरीक्षण में कार्यालय संचालन में पारदर्शिता की कमी और अभिलेखों के रख-रखाव में लापरवाही भी उजागर हुई। जिलाधिकारी ने वर्तमान और पूर्व में तैनात सभी सब-रजिस्ट्रार के कार्यकाल की गहन जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसडीएम मुख्यालय अपूर्वा सिंह, डीजीसी नितिन वशिष्ठ और तहसीलदार विवेक राजौरी आदि मौजूद रहे।

और पढ़े  देहरादून: फर्जी मालिक खड़ा किया, उपहार में जमीन देकर ठगे 97 लाख, तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…