उत्तराखंड- बदरीनाथ और यमुनोत्री में बारिश, केदारनाथ में बर्फबारी के बीच भी जारी दर्शन, कड़ाके की ठंड

 

त्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम आज भी खराब है। बदरीनाथ और यमुनोत्री धाम में बारिश हो रही है। सोमवार को केदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बीच भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ है। बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश और मौसम में उतार-चढ़ाव के बावजूद यात्रा पर खास असर नहीं पड़ा है और बड़ी संख्या में यात्री धाम पहुंच रहे हैं।

यात्रा शुरू होने के 12 दिन में ही तीन लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। वहीं बर्फबारी के बीच पुलिस बल श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कर सुगम दर्शन करा रहा है। कठिन मौसम के बावजूद पुलिस, प्रशासन और मंदिर समिति के कर्मचारी मुस्तैदी से अपने दायित्व निभा रहे हैं। प्रशासन ने यात्रियों से पर्याप्त गर्म कपड़े, रेनकोट और जरूरी दवाइयां साथ लेकर ही यात्रा करने की अपील की है।

 

यमुनोत्री में बारिश से ठंड

यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में तेज गर्जना के बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच यमुनोत्री हाईवे व जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर फिलहाल आवाजाही सुचारू है। यमुनोत्री धाम से सुरेश नौटियाल ने बताया कि धाम में दो तीन दिनों से से रुक रुक कर हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त के साथ ठंड बढ़ गई है।। धाम में श्रद्धालुओं के लिए बारिश से बचाव के पर्याप्त इंतजाम न होने बारिश में श्रद्धालुओं इधर-उधर आ जा रहे हैं।

और पढ़े  कर्णप्रयाग: चट्टान से फिसलकर अलकनंदा नदी में बहा व्यक्ति, संभावित स्थानों पर तलाश कर रहा बचाव दल
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…