बदरीनाथ धाम में हृदय गति रुकने से महाराष्ट्र के 2 श्रद्धालुओं की मौत, अब तक तीन की जा चुकी जान

 

बदरीनाथ धाम में सोमवार को हृदय गति रुकने के चलते दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। सुरेश मोतीराम नेमाड़े (60 वर्ष), पुत्र मोतीराम नेमाड़े, निवासी पतोडा आलमपुर, महाराष्ट्र व माखनलाल जगन्नाथ कोठारी (70 वर्ष), पुत्र जगन्नाथ कोठारी, निवासी चंद्रपुर, महाराष्ट्र, दोनों श्रद्धालु चारधाम यात्रा के तहत भगवान बदरी विशाल के दर्शन के लिए आए थे।

यात्रा के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दोनों श्रद्धालुओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बदरीनाथ धाम में उपचार के लिए लाया गया, जहां उपचार के दौरान हार्ट अटैक से दोनों की मृत्यु हो गई।

बदरीनाथ थाना प्रभारी नवनीत भंडारी ने बताया कि इससे पहले 30 अप्रैल को बसंत राम पूराडकर (75 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय रामजी पूराडकर, निवासी लक्ष्मी नगर कॉलोनी, समरेघाट, कॉपर ईस्ट, मुंबई, महाराष्ट्र का स्वास्थ्य बिगड़ने पर उपचार के दौरान निधन हो गया था। अब तक तीन श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है।

और पढ़े  मुख्यमंत्री बाल सानिध्य योजना: 6 हजार से अधिक जरूरतमंद बच्चों को मिलेगा लाभ, हर महीने मिलेंगे तीन हजार रुपये
  • Related Posts

    एक्सक्लूसिव: उत्तराखंड में इबोला का खतरा, 55 पर्यटकों की निगरानी शुरू, सरकार ने जारी की एडवाइजरी

    डेमाेक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो और कुछ अफ्रीकी देशों में बढ़ रहे इबोला वायरस के प्रकोप के बीच उत्तराखंड सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। इन अफ्रीकी देशों से आने वाले…

    देहरादून: बजरंग दल के प्रदर्शन के बाद एसएसपी ने बदला जांच का सर्किल, जया बलूनी करेंगी 14 लाख की लूट की जांच

    पटेलनगर क्षेत्र में 14 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने जांच का सर्किल बदल दिया है। अब इस पूरे मामले की जांच सिटी सर्किल के बजाय देहात…