रामनगर- Road Accident: बैलपड़ाव के पास अज्ञात कार चालक ने 2 महिलाओं को मारी टक्कर, मौके पर दोनों की मौत

रामनगर के बैलपड़ाव में सोमवार को तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रही दो महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। एक ही गांव के दो महिलाओं की मौत के बाद इलाके में मातम पसर गया।

पत्तापानी बैलपड़ाव निवासी (55) कमला देवी पत्नी शिवराज सिंह और (55) पुष्पा देवी पत्नी केवलानंद भट्ट रोज की तरह घास लेने जा रही थीं। दोनों ही महिलाएं जब रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर फूड क्रिस्टल होटल के सामने पैदल जा रही थीं तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों महिलाएं काफी दूर जाकर गिरीं। हादसे में दोनों बुरी तरह घायल हो गईं जिन्हें स्थानीय लोगों कि मदद से रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया। यहां मौजूद चिकित्सकों ने दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मृतकों के शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी में रखवा दिया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। परिजनों के अनुसार, कमला देवी के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। पुष्पा देवी की चार बेटियां हैं जिनमें से एक की शादी हो चुकी है। हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है।

चालक वाहन छोड़कर भागा

हादसे के बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गया। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शी दयाल सिंह पन्नू ने बताया कि कार गलत दिशा से आ रही थी और सीधे महिलाओं को टक्कर मार दी। उन्होंने हादसे को बेहद भयावह बताया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि चालक को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए। आरोपी की तलाश जारी है।

और पढ़े  कूड़ा ही कूड़ा- हेमकुंड साहिब: 22 हजार से ज्यादा प्लास्टिक बोतलें, 4 हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…