अयोध्या: जिला पंचायत अध्यक्ष के संयोजन में आयोजित भण्डारे में उमड़े श्रद्धालु

 

 

आस्था और भक्ति की नगरी अयोध्या में जेठ माह के तीसरे मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन लता चौक, नया घाट पर किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह के संयोजन में आयोजित भंडारे की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच महाबली हनुमान जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ की गई। दीप प्रज्वलन विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्दर यादव, अभय सिंह और महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने किया। सुबह 10 बजे हनुमान जी को भोग अर्पण करने के बाद भंडारे की विधिवत शुरुआत की गई।
भण्डारे में पहुंचे पूर्व सांसद लल्लू सिंह, बृजभूषण शरण सिंह, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख का स्वागत भगवा अंगवस्त्र पहनाकर किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय और गरिमामय बन गया।
भंडारे की समुचित व्यवस्था के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित द्वारा कार्यकर्ताओं को स्पष्ट जिम्मेदारियाँ सौंपी गई थीं। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु एक दर्जन से अधिक प्रसाद वितरण स्टॉल लगाए गए, जिससे किसी को भी कोई असुविधा न हो। यातायात व्यवस्था को लेकर कार्यकर्ताओं की टीम पूरी तरह सक्रिय रही, वहीं पब्लिक एड्रेस सिस्टम से लगातार दिशा-निर्देश प्रसारित किए जा रहे थे।
जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा कि यह आयोजन जनसहयोग और भक्ति का प्रतीक है। इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता यह सिद्ध करती है कि अयोध्या की जनता आस्था के साथ-साथ सेवा के कार्यों में भी सदैव अग्रणी रहती है। हम सभी का प्रयास रहा कि हर भक्त को प्रसाद प्राप्त हो और कोई भी असुविधा न हो।
मौके पर शक्ति सिंह, अभिषेक मिश्र, करुणाकर पांडे खुन्नू पाण्डेय, देवता पटेल, सुनील तिवारी शास्त्री, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, रवि सोनकर, आकाश मणि त्रिपाठी, माध्यमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र बहादुर सिंह, चक्रवर्ती सिंह उपस्थित रहे।

और पढ़े  UP: 'किसके मंडल अध्यक्ष कहां हैं, फोन करके बुलाओ', अलीगढ़ में BJP की क्लास में 27 में से 16 मिले गैरहाजिर
  • Related Posts

    भीषण हादसा: कार-टेंपो की जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत, 16 घायल, चीखों से दहला इलाका

    रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर नधिरा मोड़ के पास मंगलवार को कार और टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो…

    UP- मूली उखाड़ने खेत गईं सास-बहू की मौत: युवती के सामने गई मां और भाभी की जान, बचाने के चक्कर में खुद झुलसी

    गाजियाबाद स्थित राजनगर एक्सटेंशन के भोवापुर गांव में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के ठेकेदार की लापरवाही ने दो महिलाओं की जान ले ली, जबकि एक युवती झुलस गई। तीनों सड़क…