अयोध्या- जेठ के तीसरे मंगलवार को लता चौक पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

 

 जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह व उनके प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित के संयोजन में तीसरे मंगलवार को लता चौक पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन का शुभारंभ श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास के कर-कमलों द्वारा प्रातः 10 बजे किया जाएगा। भण्डारे में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्दर यादव, अमित सिंह चौहान, सहित अन्य विशिष्ठ जनों की मौजूदगी रहेगी। भंडारा देर रात तक चलेगा, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है।अयोध्या- जेठ के तीसरे मंगलवार को लता चौक पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन
जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है और सामाजिक समरसता भी बढ़ती है। उन्होंने कहा कि सामूहिक रूप से भोजन करने से समाज में एकजुटता का संदेश भी जाता है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रोहित सिंह ने बताया कि भंडारे की व्यवस्था के लिए कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ जुटे हुए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। भण्डारे की व्यवस्था में सोनू सिंह, अभिषेक सिंह, अभिषेक दुबे, सौरभ पांडे, हर्षित पांडे, कीर्तिवर्धन सिंह, गौरव तिवारी, मनदीप तिवारी, राजा सिंह, कलश सिंह, मनीष वर्मा, अंकुर पांडे, आदित्य तिवारी को जिम्मेदारियां सौंपी गईं हैं।

और पढ़े  बाबा नीब करौरी: जन्मभूमि से समाधि तक करें सफर, टूर पैकेज को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स, 50 फीसदी की विशेष छूट भी
  • Related Posts

    UP में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर: खोज रही थी झारखंड सरकार और एनआईए, वाराणसी में एटीएस ने मार गिराया

    रामनगर थाना क्षेत्र के लंका मैदान के समीप रविवार सुबह पुलिस और यूपी एटीएस की टीम की झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के कमांडर से मुठभेड़…

    ग्रेटर नोएडा में हिट एंड रन केस: तेज रफ्तार कार ने 5 छात्रों को मारी टक्कर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार चालक ने सड़क पर जा रहे पांच छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक कार लेकर…