Delhi: स्वाति मालीवाल दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष को वाहन चालक ने 15 मीटर तक घसीटा,आरोपी गिरफ्तार

Delhi: स्वाति मालीवाल दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष को वाहन चालक ने 15 मीटर तक घसीटा,आरोपी गिरफ्तार

स्वाति मालीवाल दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष को कार से घसीटने की खबर सामने आई है। पुलिस ने खुद इसकी जानकारी दी और बताया कि बुधवार देर रात उनको एक कार चालक ने 10-15 मीटर तक घसीटा।

ये तब हुआ जब कार चालक ने उन्हें कार में बैठने के लिए कहा और उन्होंने उसका विरोध किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा उस कार चालक को गिरफ्तार भी कर लिया गया है और उससे जानकारी ली जा रही है। स्वाति मालीवाल के साथ यह हादसा एम्स के गेट नंबर दो के सामने हुआ। उस वक्त वह रियलिटी चेक करने के लिए निकली थींं और उनकी टीम भी उनसे कुछ दूरी पर थी। यह घटना गुरुवार तड़के करीब 3:11 बजे की है।

अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पुलिस को बताया कि एक बलीनो कार सवार शख्स जो नशे में था उसने उन्हें अपनी कार में बैठने के लिए कहा। जब स्वाति मालीवाल ने मना कर दिया तो आरोपी चला गया, लेकिन फिर से यूटर्न लेकर सर्विस लेन होते हुए वापस आ गया। कार चालक ने फिर स्वाति से बैठने के लिए कहा, स्वाति ने मना किया और वो आरोपी को पकड़ने के लिए ड्राइवर सीट की तरफ गई और खिड़की से हाथ अंदर डाला। इसी बीच आरोपी ने शीशा बंद कर लिया जिससे स्वाति का हाथ फंस गया।

आरोपी उन्हें घसीटते हुए 15 मीटर तक ले गया। इसके बाद पुलिस पहुंची और स्वाति मालीवाल से लिखित शिकायत ली और आरोपी हरीश चंद्र(47) को गिरफ्तार कर लिया। उसकी कार भी जब्त कर ली गई। आरोपी संगम विहार का रहने वाला है।

और पढ़े  राहुल पर भड़के नितिन नवीन: बोले- विदेशी ताकतों के साथ देश को अस्थिर करने की कोशिश, जनता जवाब देगी
  • Related Posts

    पूर्व CM केजरीवाल पर केस: आप विधायकों और नेताओं के नाम भी, दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी ने इसलिए कराई FIR

    दिल्ली पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आप नेताओं और विधायकों के खिलाफ दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की शिकायत पर FIR दर्ज की है। शिकायत में आरोप लगाया…

    विपक्ष का आज सुप्रीमकोर्ट तक मार्च, 6 मेट्रो स्टेशन बंद,ट्रैफिक एडवायजरी जारी, पुलिस कितनी तैयार?

    चुनाव आयोग में कथित अनियमितता को लेकर विपक्ष लामबंद दिख रहा है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के साथ दिल्ली में आंदोलन हो रहा है। आज विपक्षी दलों…