Delhi: स्वाति मालीवाल केस- दिल्ली पुलिस ने मांगा एक चैनल घटना वाली रात का वीडियो

Delhi: स्वाति मालीवाल केस- दिल्ली पुलिस ने मांगा एक चैनल घटना वाली रात का वीडियो

स्वाती मालीवाल दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष को बुधवार देर रात एम्स के गेट नंबर-2 के सामने करीब 15 मीटर घसीटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घसीटने के अलावा उनके साथ बदसलूकी की गई और गंदे इशारे किए गए। एक निजी चैनल का दावा है कि उन्होंने इसका स्टिंग किया था जिसका वीडियो भी उनके पास है।
इस बात का संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस ने निजी चैनल से घटना वाली रात का वीडियो मांगा है। वीडियो देखकर पुलिस अपनी जांच आगे बढ़ाएगी।

स्वाति-अंजलि जैसा होना वाला था मेरा हाल

स्वाति ने कहा कि मेरी टीम के लोग कुछ दूरी पर मेरा इंतजार कर रहे थे। जब उन्होंने मुझे कार से घिसटते हुए देखा तो एक टीम सदस्य जोर से चिल्लाया। उसकी आवाज सुनकर आरोपी ने मुझे छोड़ा। अगर वह मुझे नहीं छोड़ता तो मेर साथ वैसी ही घटना होती जैसी अंजलि के साथ हुई है। डीसीडब्यू चीफ ने दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि भगवान ने मेरी जान बचाई है। अगर दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं, तो फिर आम जनता का क्या होगा। वह अंजलि की हत्या के बाद दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने गई थी।

और पढ़े  दिल्ली में प्रदर्शन: 4 पूर्व सीएम, सीजेपी के नेता, कई विपक्षी सांसदों समेत हिरासत में लिए गए 20+ बड़े चेहरे
  • Related Posts

    पूर्व CM केजरीवाल पर केस: आप विधायकों और नेताओं के नाम भी, दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी ने इसलिए कराई FIR

    दिल्ली पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आप नेताओं और विधायकों के खिलाफ दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की शिकायत पर FIR दर्ज की है। शिकायत में आरोप लगाया…

    विपक्ष का आज सुप्रीमकोर्ट तक मार्च, 6 मेट्रो स्टेशन बंद,ट्रैफिक एडवायजरी जारी, पुलिस कितनी तैयार?

    चुनाव आयोग में कथित अनियमितता को लेकर विपक्ष लामबंद दिख रहा है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के साथ दिल्ली में आंदोलन हो रहा है। आज विपक्षी दलों…