दिल्ली लक्ष्मी योजना: सरकार देगी महिलाओं को ₹2500 माह, जानें कौन पात्र? लॉन्च की तारीख और आवेदन की प्रक्रिया

दिल्ली सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए अपनी प्रमुख योजना ‘महिला समृद्धि योजना’ का नाम बदलकर अब ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ कर दिया है। सरकार ने न सिर्फ इस योजना के नाम में बदलाव को आधिकारिक मंजूरी दे दी है, बल्कि इसके तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता को लेकर भी दिशा-निर्देश स्पष्ट कर दिए हैं। इस महत्वाकांक्षी योजना को आगामी रक्षाबंधन (28 अगस्त) के शुभ अवसर पर लॉन्च किए जाने की पूरी संभावना है।

हर महीने मिलेगी ₹2,500 की आर्थिक मदद
‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ के अंतर्गत दिल्ली की पात्र महिलाओं को सरकार की तरफ से हर महीने ₹2,500 की वित्तीय सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। सरकार का उद्देश्य इस राशि के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी दैनिक व बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में मदद करना है।

 

किसे मिलेगा लाभ?
सरकार ने इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ जरूरी शर्तें और मापदंड तय किए हैं, जो इस प्रकार हैं-

आयु सीमा: योजना का लाभ केवल 21 वर्ष से 60 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाओं को ही मिलेगा।

दिल्ली का निवासी होना अनिवार्य: आवेदिका का पिछले कम से कम 10 वर्षों से दिल्ली का स्थायी निवासी होना आवश्यक है।

आय सीमा: योजना का लाभ उन परिवारों को मिलेगा जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय ₹2.5 लाख (ढाई लाख रुपये) या उससे कम है।

कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं: सुरक्षा और पारदर्शिता के लिहाज से यह अनिवार्य किया गया है कि आवेदन करने वाली महिला का कोई भी आपराधिक रिकॉर्ड  नहीं होना चाहिए।

और पढ़े  zomato- जोमैटो नकद भुगतान पर अब लेगी अतिरिक्त शुल्क, ग्राहक को चुकाने होंगे पांच से 20 रुपये तक ज्यादा

 

रक्षाबंधन पर मिलेगा तोहफा
दिल्ली सरकार इस योजना को रक्षाबंधन के दिन लागू करने की तैयारी में है, जिसे दिल्ली की महिलाओं के लिए एक बड़े त्योहार के उपहार के रूप में देखा जा रहा है। योजना के शुरू होने से दिल्ली की लाखों मध्यमवर्गीय और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को सीधा संबल मिलेगा। सरकार जल्द ही इसके आवेदन की प्रक्रिया और आधिकारिक पोर्टल की जानकारी साझा करेगी।

  • Related Posts

    दिल्ली एयरपोर्ट: सुरक्षा में चूक, इमिग्रेशन जांच के बिना म्यूनिख पहुंचे 3 विदेशी यात्री, एअर इंडिया को नोटिस

    दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। तीन विदेशी यात्री इमिग्रेशन जांच पूरी किए बिना ही अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट तक पहुंच गए। इसके बाद…

    जिम ट्रेनर की हत्या में खुलासा: एक दो नहीं अब तक हो चुके 3 मर्डर, विजय को बाहर बुलाकर इसलिए मारी 20 गोलियां!

    दक्षिण दिल्ली के आया नगर में सोमवार सुबह दिनदहाड़े जिम ट्रेनर विजय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हंसा चौक के पास स्थित ‘द परफेक्ट जिम’ से बाहर…