देहरादून- जल्द ही स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों के 287 पदों पर होगी भर्ती, शासन ने बोर्ड को भेजा प्रस्ताव

 

स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों के 287 पदों पर जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। शासन ने खाली पदों पर भर्ती करने का प्रस्ताव उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेज दिया है। इसमें 231 पद सीधी भर्ती व 56 पद बैकलॉग के शामिल हैं।

प्रदेश के दूरस्थ स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों को तैनात करने के लिए सरकार ने खाली पदों पर नियुक्तियां कर रही है। चिकित्साधिकारियों के 287 पदों का प्रस्ताव चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेजा गया है। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा, प्रदेश सरकार का लक्ष्य हर नागरिक को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।

प्रदेश में डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और यह भर्ती प्रक्रिया उसी दिशा में एक बड़ा कदम है। चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को खाली पदों पर शीघ्र ही भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए।

और पढ़े  उत्तराखंड: अग्निवीरों के रोजगार की जिम्मेदारी संभालेंगे कर्नल मनराल, रिटायर होने वालों को दिलाएंगे नौकरी
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…