पिथौरागढ़- शिक्षक की करतूत: 10वीं की छात्रा से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर गर्भपात की दवा खिलाई

कनालीछीना विकासखंड के एक हाईस्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा से उसी विद्यालय में तैनात शिक्षक ने दुष्कर्म किया। छात्रा के गर्भवती होने पर शिक्षक ने उसे गर्भपात की दवा खिला दी जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। छात्रा को अस्पताल ले जाया गया। इस पर शिक्षक की करतूत उजागर हो गई। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

 

मामले के मुताबिक, कनालीछीना विकासखंड के एक स्कूल में तैनात शिक्षक लंबे समय से 10वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म कर रहा था। जब वह गर्भवती हुई तो उसने छात्रा को गर्भपात की दवा खिला दी। दवा खाने के बाद अधिक रक्तस्राव होने से छात्रा की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे पीएचसी कनालीछीना ले गए। अस्पताल में हुई जांच में छात्रा के गर्भवती होने की पुष्टि हुई और शिक्षक के कारनामे का पता चला। अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

 

पीएचसी कनालीछीना के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रशांत धानिक ने बताया कि छात्रा की हालत गंभीर थी। उसके गर्भवती होने की पुष्टि होने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सीओ केएस रावत ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया है।

और पढ़े  हरिद्वार: सिडकुल में उद्योगों का बड़ा मंच, इंडस्ट्रियल समिट और एक्सपो 2026 का CM धामी किया शुभारंभ
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 15 आवासीय परियोजनाएं तैयार, अंतिम चरण में पहुंचा काम, 12,856 को मिलेगा अपना घर

    उत्तराखंड में पीएम आवास योजना के तहत 12,856 आवासीय परियोजनाएं तैयार हो गई हैं। इनकी फिनिशिंग व मूलभूत सुविधाओं का काम प्रक्रिया में है। एक से दो माह के भीतर…

    शारदीय नवरात्र: मंदिरों में उमड़ी भीड़, CM धामी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

    मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष पूजा का उत्सव नवरात्र आज से शुरू गया है। इसको लेकर भक्तों में उत्साह बना हुआ है। नवरात्र के पूरे नौ दिन देवभूमि उत्तराखंड…