देहरादून- शिक्षा मंत्री के आदेश, सरकारी स्कूलों में मिड डे मील योजना में हेराफेरी की होगी जांच

सरकारी स्कूलों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना में हेराफेरी व अन्य वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतों पर शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच में किसी भी स्तर पर अनियमितता पाई जाने पर अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डाॅ.रावत ने विभागीय अधिकारियों को हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर जिले के साथ ही नैनीताल जिले के रामनगर, हल्द्वानी, पौड़ी में कोटद्वार, देहरादून में डोईवाला, रायपुर, विकासनगर व सहसपुर ब्लाॅक के विद्यालयों में मिल डे मील में गड़बड़ी की शिकायत की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पिछले कुछ समय से विभिन्न माध्यमों, जनप्रतिनिधियों, स्थानीय नागरिकों के माध्यम से मिड डे मील योजना में गड़बड़ियों की शिकायतें मिल रही थीं।

 

शिकायतों के अनुसार कुछ विद्यालयों की ओर से छात्र नामांकन संख्या के सापेक्ष अधिक खाद्यान्न की प्रविष्टियां दर्ज की गई हैं। इसके साथ ही खाद्यान्न की प्राप्ति और वास्तविक खपत में अंतर होने जैसी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के पोषण व स्वास्थ्य से जुड़ी इस महत्वपूर्ण योजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही व भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निष्पक्ष व समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डाॅ.रावत ने कहा कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि किसी स्तर पर अनियमितता या वित्तीय गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  देहरादून: कुंभ की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश-तय समय में काम पूरा करें
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 15 आवासीय परियोजनाएं तैयार, अंतिम चरण में पहुंचा काम, 12,856 को मिलेगा अपना घर

    उत्तराखंड में पीएम आवास योजना के तहत 12,856 आवासीय परियोजनाएं तैयार हो गई हैं। इनकी फिनिशिंग व मूलभूत सुविधाओं का काम प्रक्रिया में है। एक से दो माह के भीतर…

    शारदीय नवरात्र: मंदिरों में उमड़ी भीड़, CM धामी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

    मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष पूजा का उत्सव नवरात्र आज से शुरू गया है। इसको लेकर भक्तों में उत्साह बना हुआ है। नवरात्र के पूरे नौ दिन देवभूमि उत्तराखंड…