कर्णप्रयाग में दिवाली की रात हादसा: मोबाइल चलाते-चलाते खाई में गिरा युवक, एसडीआरएफ ने निकाला, अस्पताल में मौत

विकासखंड के बणसोली गांव में दिवाली के रात को गांव का 24 वर्षीय अनुज नेगी अचानक अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे के बाद घटनास्थल तक पहुंचना ग्रामीणों के लिए मुश्किल बना हुआ था। भारी चट्टानें होने के कारण ग्रामीण खाई तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने खाई में उतरकर युवक का रेस्क्यू करते हुए उसे बाहर निकाला। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि घटना के समय युवक मोबाइल पर कुछ काम कर रहा था। तभी अचानक वह खाई में गिर गया।

और पढ़े  उत्तराखंड: दीपावली से पहले 9.99 लाख पेंशनधारकों को तोहफा, खातों में पहुंचे 148.18 करोड़ रुपये
  • Related Posts

    उत्तराखंड: सरकार के खिलाफ कांग्रेस चलाएगी हस्ताक्षर अभियान, 23 को सैलजा की मौजूदगी में निकलेगी पदयात्रा

    कांग्रेस प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर प्रदेश व्यापी आंदोलन तैयारी कर रही है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ.प्रतिमा सिंह के मुताबिक इसे लेकर पार्टी 10…

    उत्तराखंड स्थापना दिवस: युवा आयोग बनेगा, अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय, भराड़ीसैंण में सीएम ने की 13 घोषणाएं

    चमोली के भराड़ीसैंण में आयोजित राज्य स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को राज्य की 26वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राज्य निर्माण के लिए आंदोलनकारियों…