दिवाली पर पीएसी जवान की संदिग्ध मौत: शरीर पर मिले धारदार हथियार के निशान, 6 महीने से चल रही थी ट्रेनिंग

रुद्रपुर में दिवाली के दिन 46वीं वाहिनी पीएसी में तैनात प्रशिक्षु जवान विष्णु कुमार (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार सुबह पीएसी परिसर में उसका शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान होने की बात कही है, जिससे मामला और भी गंभीर हो गया है।

सूचना मिलने पर पंतनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा।

मृतक के पिता हरीश राम हरिद्वार में रहते हैं। उन्होंने बताया कि विष्णु पिछले छह महीने से 46वीं वाहिनी पीएसी में रहकर ट्रेनिंग ले रहा था। ट्रेनिंग के चलते वह दिवाली पर घर नहीं आ सका था। शनिवार देर शाम उसकी पिता से फोन पर बात हुई थी, उस समय बातचीत सामान्य थी। किसी तरह की परेशानी की कोई बात सामने नहीं आई थी।

 

पिता ने बेटे की मौत को संदिग्ध बताया है। उनका कहना है कि रुद्रपुर पहुंचकर शव देखने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस जवान के साथियों से पूछताछ कर रही है और घटना के हर पहलू की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

और पढ़े  हरिद्वार: जेल से रिहाई के बाद दून पुलिस ने उर्मिला से चार घंटे की पूछताछ, नोटिस देकर छोड़ा
  • Related Posts

    उत्तराखंड: सरकार के खिलाफ कांग्रेस चलाएगी हस्ताक्षर अभियान, 23 को सैलजा की मौजूदगी में निकलेगी पदयात्रा

    कांग्रेस प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर प्रदेश व्यापी आंदोलन तैयारी कर रही है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ.प्रतिमा सिंह के मुताबिक इसे लेकर पार्टी 10…

    उत्तराखंड स्थापना दिवस: युवा आयोग बनेगा, अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय, भराड़ीसैंण में सीएम ने की 13 घोषणाएं

    चमोली के भराड़ीसैंण में आयोजित राज्य स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को राज्य की 26वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राज्य निर्माण के लिए आंदोलनकारियों…