नैनीताल- दो महीने बीत जाने के बाद भी शपथ नहीं ले पाए 328 ग्राम प्रधान

 

भीमताल चुनाव के दो माह बाद भी जिले के 328 प्रधान अभी तक ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्वाचन नहीं होने के कारण शपथ नहीं ले पाए हैं। ऐसे में वे विकास कार्य नहीं करा पा रहे हैं।

जिले में 475 ग्राम पंचायतों में से 147 ग्राम प्रधान ही शपथ ले पाए हैं। 328 ग्राम पंचायतों का कोरम पूरा होने के साथ ही प्रधान पद की शपथ ले पाएंगे। ऐसे में इन गांवों के प्रधानों को न तो मुहर मिली है और न ही बस्ता। इसके चलते दिव्यांग, वृद्धावस्था पेंशन के साथ अन्य प्रमाणपत्रों के नहीं बन रहे हैं। न ही विकास कार्य हो रहे हैं।

डीपीआरओ सुरेश बैनी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से ही सदस्य ग्राम पंचायत के चुनाव को लेकर तिथि जारी की जाएगी। चुनाव होने के बाद कोरम पूरा होते ही ग्राम प्रधान शपथ ले पाएंगे।

और पढ़े  देहरादून - सीएम योगी ने दी मां को अंतिम विदाई: श्रद्धांजलि देकर किया नमन, छोटे भाई ने पूरी की अंतिम संस्कार की रस्में
  • Related Posts

    मसूरी: नगर पालिका कर्मचारी की मौत पर भड़के पर्यावरण मित्र, भगत सिंह चौक पर धरने पर बैठे, लगाया जाम

    नगर पालिका कर्मचारी सतीश की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद सफाई कर्मचारियों और पर्यावरण मित्रों में भारी आक्रोश है। सोमवार को आक्रोशित पर्यावरण मित्रों ने कुलड़ी पुलिस चौकी…

    हरिद्वार: आईबी एसपी पर गोली चलाने में संविदा चालक गिरफ्तार, मामूली बातों को लेकर विवाद की बात कबूली

    कनखल कोतवाली क्षेत्र में विष्णु गार्डन स्थित आईबी कार्यालय में एसपी चंद्रप्रकाश नौटियाल के ऊपर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने संविदा पर तैनात चालक विनोद नेगी को गिरफ्तार…