देहरादून: काशीपुर के किसान की आत्महत्या मामला, CM धामी बोले-किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

 

मुख्यमंत्री धामी ने काशीपुर के किसान सुखवंत सिंह के आत्महत्या करने मामले में परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाया। कहा कि, इस मामले की जांच में किसी भी स्तर पर कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवार के साथ है। इस घटना के लिए किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने स्व. सुखवंत सिंह के भाई परविंदर सिंह से दूरभाष पर वार्ता कर संवेदनाएं व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत सुखवंत सिंह के पिता एवं अन्य परिजनों की मौजूदगी में उनके भाई के साथ दूरभाष पर बातचीत में कहा, इस दुखद घटना की भरपाई तो संभव नहीं है, लेकिन सरकार इस मामले में दोषी लोगों को कानूनी रूप से सख्त से सजा दिलवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

सीएम ने कहा इस मामले की जानकारी मिलते ही तत्काल उच्चाधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश देने के साथ ही कुमाऊं कमिश्नर को मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए। मुख्यमंत्री ने परिवार को हर कीमत पर इंसाफ का भरोसा दिलाया। कहा, प्रदेश में कोई भी घटना होने पर सरकार ने तत्परता व प्रतिबद्धता से कार्रवाई सुनिश्चित कर पीड़ितों के न्याय दिलाने का काम किया है। सीएम ने जल्दी ही पीड़ित परिवार से मिलने की बात कही।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश के नगर निकायों में नए सिरे से खुलेंगे आरोग्य मंदिर, जल्द जारी होंगे नए दिशा-निर्देश
  • Related Posts

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…

    उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से BJP के प्रत्याशी का नाम घोषित, दिनेश आर्य को टिकट

    भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से दिनेश आर्य को…