लालकुआ- दुष्कर्म मामले की जांच में आरोपी को फायदा पहुंचाने पर महिला SI निलंबित

 

 

हल्द्वानी में लालकुआ थाने की महिला दरोगा अंजू नेगी को एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने मंगलवार की देर शाम निलंबित कर दिया। दुष्कर्म की प्राथमिकी के विवेचना में वह प्रतिवादी को लाभ पहुंचा रही थी। पीड़िता की शिकायत के बाद यह कार्रवाई एसएसपी ने की।

लाल कुआं थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता ने 14 अक्टूबर 2025 को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने की प्राथमिकी लालकुआ थाने में दर्ज कराई थी। इसकी विवेचना लालकुआ थाने की दरोगा अंजू नेगी कर रही थी।

पीड़िता ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि कुछ महत्वपूर्ण तथ्य ऐसे हैं, जिसे विवेचना में शामिल किया जाना जरूरी है। लेकिन बताने के बाद भी महिला दरोगा ने इसकी अनदेखी की है। वह प्रतिवादी भगवत को लाभ पहुंचा रही हैं। एसएसपी ने पूरे मामले की जांच कराई और प्रकरण सही पाए जाने पर अंजू नेगी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस गंभीर है। महिला अपराध से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर यदि एक पक्षीय कार्रवाई हुई तो दोषी पुलिस कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा। यह निलंबन भी इसी दिशा में किया गया है।-डॉ मंजूनाथ टीसी एसएसपी

और पढ़े  हादसा: केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर हादसा,पांच साल के बच्चे की मौत, 1500 यात्री निकाले गए
  • Related Posts

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…

    उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से BJP के प्रत्याशी का नाम घोषित, दिनेश आर्य को टिकट

    भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से दिनेश आर्य को…