हल्द्वानी- उत्तराखंड मुक्त विवि के दीक्षांत समारोह में पहुंचे राज्यपाल, कहा…

हल्द्वानी में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के दशम दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कुलाधिपति और राज्यपाल ले. जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने कहा उपाधि केवल शैक्षणिक उपलब्धि का प्रमाण नहीं है। बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने का भी संकल्प है। उन्होंने कहा सपनों को हकीकत में बदलने का संकल्प लें। अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को सत्य, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और सामाजिक उत्तरदायित्व के मार्ग पर चलते हुए जीवन में निरंतर सीखते रहने का संदेश दिया। राज्यपाल के जोशीले भाषण पर हर बार तालियां बजाकर स्वागत किया गया। समारोह के दौरान मेधावियों को उपाधि देने के बाद विश्वविद्यालय की नवनिर्मित शौर्य दीवार, हिंदी वेबसाइट, प्रगति के सोपान और त्रैमासिक पत्रिका उड़ान का भी लोकार्पण किया।

कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय की शैक्षिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय ने उच्च शिक्षा को घर घर पहुंचाया। कई शिक्षण संस्थान, कारागार, सेना, आईआई टी रुड़की जैसे संस्थानों से समझौता कर उच्च शिक्षा से जोड़ने का काम किया है। अंत में उन्होंने एक बच्चे को मंच पर बुलवाया और उसके साथ जय हिंद के नारे भी लगाए। इससे पूर्व समारोह का शुभारंभ शोभायात्रा, राष्ट्रगान और दीप प्रज्वलन से हुआ। कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने शैक्षणिक सत्र की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विस्तार, शोध गतिविधियों एवं शिक्षण गुणवत्ता सुदृढ़ीकरण के प्रयासों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में कुलसचिव ने आभार ज्ञापन प्रस्तुत किया और राष्ट्रगान के बाद शोभायात्रा के साथ समारोह का समापन हुआ।

 

जब सबने लगाए ठहाके… 

राज्यपाल ने भाषण के अंत में मौजूद कुछ लोगों के नाम लेने शुरू किए। इस दौरान उन्होंने मेयर गजराज बिष्ट का नाम भी लिया और उनके बारे में पूछने लगे। तब तक वह चले गए थे तो राज्यपाल ने कहा उनका नाम ही गजराज है, हाथी की तरह निकल गए हैं। इतना सुनते ही सबने ठहाके लगाए।

दीक्षांत समारोह में मौजूद गणमान्य

और पढ़े  अंकिता भंडारी हत्याकांड: सीबीआई से उर्मिला सनावर से चार घंटे की पूछताछ, कहा-टीम के पास नहीं हैं ठाेस साक्ष्य

जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल, विधायक मोहन बिष्ट, मेयर गजराज बिष्ट, डीएम ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, दायित्वधारी रेनू अधिकारी, यूकास्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत, विभिन्न विवि के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट, प्रो. एमएनएस चौहान, प्रो. एनके जोशी, प्रो. एचपी शुक्ला, प्रो.उमा जोशी मौजूद रहे। इसके अलावा कार्यपरिषद के प्रो. बीएस राजपूत, रमेश बिंजोला, डॉ. अजय कुमार, रमेश चंद्र बिंजोला और डॉ. अजय कुमार गुप्ता, परीक्षा नियंत्रक प्रो. सोमेश कुमार, वित्त नियंत्रक एसपी सिंह, प्रो. राकेश चंद्र रयाल आदि मौजूद रहे।

उत्तराखंड मुक्त विवि के दीक्षांत समारोह में पहुंचे राज्यपाल, कहा- सपनों को हकीकत में बदलने का लें संकल्प
  • Related Posts

    उत्तराखंड: CM धामी की बड़ी घोषणा, पुलिस के 1600 पदों पर भर्ती जल्द, थानों का बजट होगा डबल

    पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस कल्याण के लिए आठ घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस के रिक्त 1600 पदों पर जल्द भर्ती की जाएगी।…

    दलेर मेहंदी विवाद: मंच पर दिखाई दिलेरी, विरोध के बाद नरम पड़े मंत्री के तेवर, बोले-मुझे लगा था नशे में हैं

    कुंजापुरी मेले में गायक दलेर मेहंदी को मंच पर फटकार लगाने के मामले में बॉलीवुड के विरोध के बाद कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के तेवर नरम पड़ गए हैं। अभिनेता…