देहरादून- रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का मसूरी दौरा, लबसना में ऑपरेशन सिंदूर पर बोले- हमने संतुलित जवाब दिया, आक्रामक नहीं

 

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मसूरी लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ़ एडमिनिस्ट्रेशन में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट शॉप का उद्घाटन किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे हैं।वह वायु सेवा के विशेष विवान से शुक्रवार को देहरादून पहुंचे थे। यहां सीएम धामी ने उनका स्वागत किया। इसके कुछ देर बाद वह एमआई 17 हेलिकॉप्टर से मसूरी के लिए रवाना हुए।

वहीं, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी स्थित पोलो ग्राउंड में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत एवं अभिनंदन किया। मसूरी लबसना में 100वें फाउंडेशन कोर्स के समापन समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, कि हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर हुआ। हमारी सेना ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादी कैंपों को तबाह कर दिया। हालांकि हमने बहुत संतुलित जवाब दिया था, हमारा जवाब आक्रामक नहीं था, लेकिन पाकिस्तान के रवैये ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद बॉर्डर पर हालात को सामान्य नहीं रहने दिया।

 

इस दौरान, जिस तरह से पूरे देश में मॉक ड्रिल की गईं, और हमारे प्रशासनिक अधिकारियों ने मॉक ड्रिल के बारे में लोगों को सफलतापूर्वक समझाया और उन तक पहुंचाया, यह आप सभी के सरकारी सेवक होने का एक शानदार उदाहरण है। आप सभी को भविष्य में आने वाली ऐसी किसी भी स्थिति के लिए खुद को मानसिक रूप से तैयार भी रखना चाहिए।

और पढ़े  देहरादून: युवक की हत्या का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उजाड़ दिया अपना सुहाग, दोनों गिरफ्तार
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…