देहरादून: रिश्ता कलंकित..स्कूल में दर्द से कराह रही थी बच्ची, सहेलियों ने पूछा तो बताई घिनौनी करतूत

Spread the love

 

सेलाकुई में रिश्तों को कलंकित करने का मामला सामने आया है। क्षेत्र में सगे मौसा पर 10 वर्षीय बालिका के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

सहसपुर थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक जितेंद्र पटेल ने बताया कि एक स्थानीय स्कूल की अध्यापिका थाने आई। उन्होंने बताया कि विद्यालय की एक बच्ची स्कूल पहुंची। वह ठीक से चल नहीं पा रही थी। वह दर्द से कराह भी रही थी। उसकी सहेलियों ने इसका कारण पूछा। उसने बताया कि उसके मौसा ने उसके साथ गलत काम किया। उसके बाद पुलिस ने बच्ची के साथ पढ़ने वाली छात्राओं से पूछताछ की। शिकायत की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की।

 

शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की मेडिकल जांच की प्रकिया चल रही है। पीड़िता ने बताया कि मौसा अक्तूबर माह से कई बार उसके साथ गलत काम कर चुका है। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी देता है। डर के कारण उसने मौसी को भी यह बात नहीं बताई। 

प्रदर्शन कर दुकान को बंद कराया, फ्लैक्स बोर्ड फाड़ा

दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी के बाद भी उसकी दुकान खुली हुई थी। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने आरोपी की दुकान के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ लोगों ने दुकान का फ्लैक्स बोर्ड गिराने के बाद फाड़ दिया। दुकान में तोड़फोड़ का प्रयास किया। सूचना पर मौके पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं और लोगों को शांत कराया।

और पढ़े  देहरादून- अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, पति के साथ चला रही थी बुटीक

 

शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद भी आरोपी की दुकान खुली थी। इसकी सूचना विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओंं को मिली। कार्यकर्ताओं के साथ अन्य स्थानीय लोगों भी आरोपी की दुकान पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक जितेंद्र पटेल मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं ने कहा कि इतनी बड़ी घटना को अंजाम देने के बाद भी आरोपी की दुकान खुली है। पुलिस ने दुकान को बंद कर दिया। उन्होंंने कहा आरोपी पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंंने समझा बुझाकर कार्यकर्ताओं और लोगों को शांत कराया।


Spread the love
  • Related Posts

    रामनगर- पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में 15 मुकदमों का आरोपी चंदन सागर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में मालधन के 64 नंबर गेट के जंगल में देर रात पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम को देखकर जंगल में छिपे…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रकसिया नाले के तेज बहाव में बही बाइक, चालक बाल-बाल बचा, क्षेत्र में दहशत का माहौल

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में लगातार हो रही बारिश के बीच दमुवाढूंगा क्षेत्र का रकसिया नाला उफान पर आ गया। शनिवार रात तेज बहाव में एक बाइक सवार नाले में बह…


    Spread the love