रक्षा मंत्री राजनाथ कल लेह में श्योक सुरंग का करेंगे उद्घाटन, रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है यह टनल

 

क्षा मंत्री राजनाथ सिंह 7 दिसंबर को लद्दाख के लेह जिले का दौरा करेंगे, जहां वे दुरबुक-श्योक-दौलत बेग ओल्डी सड़क पर स्थित श्योक की महत्वपूर्ण रणनीतिक सुरंग का उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों के अनुसार कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे होने की उम्मीद है।

लगभग 982 मीटर लंबी सुरंग क्षेत्र के लिए बड़े बुनियादी ढांचा विकास के रूप में देखी जा रही है। इससे सेना के जवानों के साथ-साथ स्थानीयों का आवागमन काफी सुगम होगा। भूस्खलन की समस्या खत्म होगी। उद्घाटन के बाद अग्रिम चौकियों व आसपास के गांवों तक सालभर आसान और निर्वाध आवाजाही संभव होगी।

दौरे के दौरान रक्षा मंत्री विभिन्न राज्यों के अलावा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में सीमा सड़क संगठन द्वारा निर्मित कई परियोजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। लद्दाख में करीब 40 नई परियोजनाओं का उद्घाटन होगा। उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता श्योक में उनके साथ उपस्थित रहेंगे।

एलजी को तैयारियों की दी जानकारी
सीमा सड़क संगठन के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन ने उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता से शुक्रवार को मुलाकात कर क्षेत्र में कनेक्टिविटी बढ़ाने और पर्यटन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चल रहे कार्याें की विस्तार से जानकारी दी। लेफ्टिनेंट जनरल ने श्योक टनल के उद्घाटन की तैयारियों से अवगत कराया।

इसके अलावा प्रमुख परियोजनाओं में हिमांक, विजयक और योजक की प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निम्मो-पदुम-दारचा सड़क हिमाचल से लद्दाख तक रणनीतिक कनेक्टिविटी बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही है।

इसके अलावा तांगत्से–लुकुंग और खालसर–अज्ञम–श्योक सड़क लगभग पूरी हो चुकी है। लेफ्टिनेंट जनरल ने लुकुंग–चुशुल सड़क को डबल लेन करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की। इसके अतिरिक्त उपराज्यपाल को बताया गया कि पैंगोंग झील मार्ग के साथ कैफेटेरिया का निर्माण जारी है।

और पढ़े  ब्रिक्‍स सम्‍मेलन- बस कुछ ही देर में शुरू होगी शिखर सम्मलेन की बैठक, राष्ट्राध्यक्षों के पहुंचने का हो रहा इंतजार
  • Related Posts

    किशाऊ बांध: 579 करोड़ खर्च कर 836.39 क्यूसेक पानी लेगा हरियाणा, अमित शाह की मौजूदगी में आज परियोजना पर समझौता

    किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना को लेकर मंगलवार को छह राज्यों के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होंगे। इससे हरियाणा को सिंचाई के लिए 836.39 क्यूसेक पानी मिलेगा। इस परियोजना के…

    ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका- मध्यावधि चुनाव से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति का बैन निरस्त, डाक मतपत्र मामले में क्या निर्णय?

    सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मेल मतपत्र प्रतिबंधों को फिलहाल खारिज कर दिया। इस निर्णय से राज्यों को अपनी पुरानी मेल मतपत्र प्रक्रियाओं को जारी रखने…