रूसी राष्ट्रपति पुतिन को परोसे गए कश्मीरी गुच्ची से गुड़ संदेश तक, भारतीय पकवान परंपराओं का संगम

Spread the love

 

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के लिए आयोजित राजकीय भोज में भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के खास पकवान शामिल थे। इस भोज में भारत की विविध परंपराओं को सामने रखा गया। मेहमानों को गुच्ची दून चेटीन (कश्मीरी अखरोट की चटनी के साथ भरी मशरूम), अचारी बैंगन और पीली दाल तड़का जैसे स्वादिष्ट व्यंजन परोसे गए।

बता दें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर चार साल बाद भारत दौरे पर हैं। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान वे कई कार्यक्रमों में शामिल हुए हैं। इसमें प्रधानमंत्री आवास पर रात्रिभोज, राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत, राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि, भारत-रूस वार्षिक शिखर वार्ता, भारत-रूस बिजनेस फोरम समेत कार्यक्रम शामिल है।

 

बंगाल की मिठाई तो दक्षिण भारत का नास्ता
मिठाइयों में बंगाल की गुर सेंधेश और दक्षिण भारत का लोकप्रिय नाश्ता मुरक्कू भी शामिल था। मुख्य व्यंजनों के साथ सूखे मेवे और केसर के पुलाव, लच्छा पराठा और मग़ज़ नान परोसे गए। ठंड को ध्यान में रखते हुए भोज का समापन बादाम का हलवा जैसे गर्म और स्वादिष्ट व्यंजनों से हुआ।

भोज के दौरान बॉलीवुड और रूसी धुनों की प्रस्तुति
इतना ही नहीं खास बात रही कि भोज के दौरान नेवल बैंड और क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल एनसेंबल ने भारतीय शास्त्रीय संगीत के साथ बॉलीवुड और रूसी धुनों की प्रस्तुति दी। बैंड ने शाहरुख खान की फिल्म फिर भी दिल है हिंदुस्तानी का गीत बजाया, वहीं रूसी लोकगीत कालिंका और राग अमृतवर्षिणी व नलिनकंठी की धुनें भी प्रस्तुत की गईं।

 

क्लासिकल एनसेंबल ने सरोद, सरंगी और तबला जैसे पारंपरिक वाद्यों पर कला का प्रदर्शन किया और रूसी संगीतकार प्योटर इलिच त्चाइकॉव्स्की को श्रद्धांजलि देते हुए द नटक्रैकर सुइट भी पेश किया। इस तरह भोज में भारतीय व्यंजनों और संगीत के माध्यम से दोनों देशों के बीच गहरी सांस्कृतिक कनेक्शन का शानदार प्रदर्शन किया गया।

और पढ़े  Price: कमर्शियल सिलिंडर के दाम में बड़ी कटौती, ATF हुआ महंगा, जानिए दिल्ली-कोलकाता में नई कीमतें क्या?

Spread the love
  • Related Posts

    मेरा नंबर लीक किया, दुष्कर्म की धमकियां मिल रहीं’, PM को गाली देने वाली छात्रा का छलका दर्द

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी करने के बाद चर्चा में आई 15 वर्षीय छात्रा ने अपनी सुरक्षा को लेकर…


    Spread the love

    प्रधानमंत्री मोदी ने किया नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान का आगाज: बोले- युवा तन-मन से हों स्वस्थ, तभी विकसित होगा भारत

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ की शुरुआत की। पीएम नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते…


    Spread the love