उत्तराखंड के युवक का मिला शव होटल के मलबे में दबा मिला युवक का शव, इस निशान से हुई पहचान

Spread the love

उत्तराखंड के युवक का मिला शव होटल के मलबे में दबा मिला युवक का शव, इस निशान से हुई पहचान

तुर्किये के एक होटल में ठहरे कोटद्वार के युवक विजय कुमार गौड़ का शव मलबे से बरामद हो गया है। भारतीय दूतावास की ओर से युवक की फोटो भेजने के बाद उसके परिजनों ने उसकी शिनाख्त कर दी है। विदेश मंत्रालय की ओर से विजय के शव को कोटद्वार लाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
जयहरीखाल ब्लॉक के ग्राम दकसुण, हाल निवासी नेगी चौक पदमपुर सुखरो कोटद्वार निवासी विजय कुमार गौड़ (36) पुत्र स्व. रमेश चंद्र गौड़ बेंगलुरू की ऑक्सीप्लांट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में नौकरी करता था। 22 जनवरी को वह कंपनी के काम से तुर्किये गया था।
वह तुर्किये के ‘होटल अवसर’ में ठहरा हुआ था। छह फरवरी की सुबह 4:00 बजे आए भूकंप में उसका होटल भी ध्वस्त हो गया था। तब से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। विजय के रिश्तेदार विमल ध्यानी ने बताया कि शनिवार शाम को दूतावास की ओर से विजय के परिजनों को एक व्यक्ति के शव की फोटो भेजी गई।

उसके हाथ पर ओम गुदा होने पर उसकी शिनाख्त हुई। बताया कि खोज के दौरान होटल की दूसरी मंजिल में विजय का सामान मिला और ग्राउंड फ्लोर पर मलबे में दबा हुआ उसका शव बरामद हुआ है। संभवत: भूकंप आने के बाद वह होटल से बाहर भाग रहा था तभी वह ध्वस्त होते होटल के मलबे में दब गया। शनिवार को होटल से विजय का शव इस्तांबुल लाया जाएगा। इसके बाद वहां से दिल्ली और उसके बाद कोटद्वार लाया जाएगा।

और पढ़े  उत्तरकाशी: 66 वर्ष का इतिहास समेटे बंद हुआ प्राथमिक स्कूल पाटा..

Spread the love
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- श्रीयंत्र टापू के पास नदी का जल स्तर बढ़ने से फंसा ट्रक, जल पुलिस ने चालक और हेल्पर को किया रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveश्रीनगर में शुक्रवार को श्रीयंत्र टापू के पास एक ट्रक नदी की तेज धारा में फंस गया। बड़ी मुश्किल से जल पुलिस ने ट्रक में मौजूद चालक व…


    Spread the love

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *