चमोली- तमक नाले में लापता बीआरओ कर्मी का मिला शव, 12 दिन से लगातार चल रहा था रेस्क्यू अभियान

मक नाले के सैलाब में लापता हुए बीआरओ कर्मी का शव 12 दिन बाद बरामद हो गया है। शव मिलने के साथ ही यहां चल रहे रेस्क्यू अभियान को बंद कर दिया गया है। नीती घाटी के तमक नाले में 10 अगस्त को आई आपदा में मोटर पुल बह गया था। वहां पर काम कर रहे बीआरओ के कर्मचारी पंकज सिंह अचानक नाले में आए सैलाब में लापता हो गए।

उसी दिन से पंकज की तलाश में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, सेना, बीआरओ सहित अन्य एजेंसियां लगातार सर्च अभियान चला रही थी। रेस्क्यू डॉग का उपयोग किया जा रहा था, एस्क्लेवेटर मशीन से खुदाई की जा रही थी, रडार तकनीक का भी उपयोग किया जा रहा था।
सर्च अभियान के दौरान शनिवार को घटना के 12 दिन बाद पंकज का शव धौली गंगा के किनारे बरामद हो गया। शव मिलने पर बीआरओ के जवान और पुलिस मौके पर पहुंची। ज्योतिर्मठ पुलिस ने बताया कि बीआरओ जवान का शव शनिवार को धौली गंगा में भलगांव व लाता गांव के पास मिल गया है।
और पढ़े  मौसम अपडेट-: आज दून समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, कई जगहों पर गर्जना के साथ बिजली चमकने का भी अलर्ट
  • Related Posts

    उत्तराखंड: PM मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम, यमकेश्वर में यज्ञ

    प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। बधाई संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम धामी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और दीर्घ आयु की कामना…

    देहरादून: फर्जी मालिक खड़ा किया, उपहार में जमीन देकर ठगे 97 लाख, तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    जमीन बेचने का सौदा कर दिल्ली के उत्तम नगर निवासी करन शर्मा से 97 लाख रुपये ठग लिए गए। इसके लिए जालसाजों ने जमीन के असली मालिक के स्थान पर…