हल्द्वानी : एमबी इंटर कॉलेज के मैदान से कांग्रेस ने निकाली जनाक्रोश रैली, प्रदेश सरकार पर लगाए आरोप,इन मुद्दों पर हल्ला बोल

 

जिला कांग्रेस के आह्वान पर जिले भर के कांग्रेसियों ने हल्द्वानी में एमबी इंटर कॉलेज के मैदान से जनाक्रोश रैली निकाली, जो नैनीताल रोड होते हुए जिलाधिकारी के कैंप कार्यालय तक पहुंची। लेकिन जिलाधिकारी के कैंप कार्यालय से लगभग 200 मीटर पहले पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रैली को रोक लिया था। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग पर चढ़कर उसे पार कर लिया और जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचाने ने सफल रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया।

रैली में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक सुमित हृदयेश, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हुए।

कांग्रेस ने दुष्कर्म, हत्या, लूट-डकैती, भ्रष्टाचार, महंगाई, रोजगार, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, स्थानीय मुद्दों को लेकर जनाक्रोश रैली निकाली है। इस दौरान सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ गई।

और पढ़े  मसूरी-देहरादून मार्ग पर हादसा: गलोगी के पास ब्रेक फेल होने से पलटा टेम्पो ट्रैवलर, 17 यात्री थे सवार
  • Related Posts

    देवप्रयाग में हादसा: केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी में खाई में गिरी

    केदारनाथ धाम के दर्शन कर वापस लौट रहे राजस्थान के श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में एक श्रद्धालु…

    उत्तराखंड मौसम- दून समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 81 ग्रामीण मार्ग समेत 108 सड़कें बंद

    प्रदेश के अधिकतर जिलों में रविवार को भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी और चमोली जिलों में भारी बारिश होने का यलो अलर्ट…