कांग्रेस:- आखिरकार कांग्रेस के दिग्गज नेता क्यों छोड़ रहे कांग्रेस पार्टी,जानें 4 बड़े कारण |

Spread the love

कांग्रेस के दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को पार्टी छोड़ दी। आजाद ने सोनिया गांधी को पांच पेज का इस्तीफा भेजा है। इसमें उन्होंने कई आरोप लगाए हैं। आजाद ने लिखा है कि कांग्रेस में वरिष्ठ नेताओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। राहुल गांधी अनुभवहीन लोगों से घिरे हुए हैं। यह भी लिखा है कि अब कांग्रेस में न तो इच्छा शक्ति बची है और न ही काबिलियत।

इसके पहले 16 अगस्त को गुलाम नबी आजाद को जम्मू-कश्मीर कांग्रेस की कैंपेन कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया था, लेकिन आजाद ने अध्यक्ष बनाए जाने के 2 घंटे बाद ही पद से इस्तीफा दे दिया था। आजाद से दो दिन पहले ही कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने भी पार्टी छोड़ी है।

पिछले दो साल के रिकॉर्ड देखें तो इनमें कई नेताओं के नाम शामिल हो चुके हैं। फिर वह ज्योतिरादित्य सिंधिया हों या जितिन प्रसाद, कपिल सिब्बल और हार्दिक पटेल। एक के बाद एक कई दिग्गज नेता कांग्रेस का दामन छोड़ दूसरी पार्टियों में शामिल हो चुके हैं। कई ऐसे भी हैं, जो पार्टी के बड़े पदों पर नहीं बैठना चाहते हैं। इनमें आनंद शर्मा जैसे दिग्गज नेता शामिल हैं। आनंद शर्मा ने पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव संचालन समिति (स्टीयरिंग कमेटी) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।
कांग्रेस छोड़ने वाले ज्यादातर नेताओं ने कांग्रेस नेतृत्व और खासतौर पर राहुल गांधी पर सवाल खड़े किए हैं। गुलाम नबी आजाद ने अपने इस्तीफा में लिखा है कि कांग्रेस में अब कुछ भी ठीक नहीं है। राहुल गांधी के आसपास अनुभवविहीन लोग हैं। पार्टी में अब न तो इच्छा शक्ति बची है और न ही काबिलियत। लगातार पार्टी में वरिष्ठ नेताओं को किनारे किया जा रहा है।

और पढ़े  राजस्थान- स्कूल देखने पहुंचे CJP कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की, बोले- ‘BJP के गुंडों ने किया विरोध’

इसके दो दिन पहले पार्टी से इस्तीफा देने वाले जयवीर शेरगिल ने भी कुछ इसी तरह के सवाल उठाए थे। शेरगिल ने लिखा था, ‘मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है कि निर्णय लेना अब जनता और देश के हितों के लिए नहीं है, बल्कि यह उन लोगों के स्वार्थी हितों से प्रभावित है, जो चाटुकारिता में लिप्त हैं और लगातार जमीनी हकीकत की अनदेखी कर रहे हैं।’

जितिन प्रसाद, हार्दिक पटेल, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई नेताओं ने भी इस्तीफा देते हुए राहुल गांधी पर ही सवाल खड़े किए थे। सभी ने अपने इस्तीफा में लिखा था कि राहुल गांधी कांग्रेस नेताओं को मिलने का समय नहीं देते हैं। वह कार्यकर्ताओं और नेताओं की बात नहीं सुनते हैं।

हमने ये समझने के लिए कांग्रेस के एक दिग्गज नेता से बात की। उन्होंने नाम न छापने की शर्त पर कई बातों से पर्दा उठाया। कहा कि पार्टी में काफी मतभेद है। लगातार चुनावों में मिल रही हार से नेता और कार्यकर्ता काफी हताश हो चुके हैं। सभी अपने राजनीतिक करियर के लिए दूसरा विकल्प तलाश रहे हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    पाकिस्तान: मुनीर के खिलाफ सेना में असंतोष, रावलपिंडी की सुरक्षा बढ़ाई गई, 6 माह तक तैनात रहेंगी तीन कंपनियां

    Spread the love

    Spread the loveपाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को मिली असीमित शक्तियों के खिलाफ सेना के अधीनस्थ रैंक अधिकारियों में असंतोष फैल गया है। स्थिति इतनी भयावह हो…


    Spread the love

    रांची में 25 दिन आंदोलन, CM के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, अब सुप्रीमकोर्ट में लड़ाई

    Spread the love

    Spread the loveझारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन करीब 25 दिन पहले तेज हुआ था। रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *