Sonali Cremation – बेटी ने दी चिता को मुखाग्नि, चिर निद्रा में लीन हुईं सोनाली,शव को देख फूट फूटकर रोने लगी यशोधरा

Spread the love

सोनाली फोगाट का अंतिम संस्कार हो गया है। उनकी बेटी यशोधरा ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनके शव को भाजपा के झंडे में लपेटा गया है। यशोधरा ने भी अर्थी को कंधा दिया। वहीं मां के शव को देख यशोधरा फूट फूटकर रोने लगी जिसके बाद वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गईं। निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता भी अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे हैं। पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई भी सोनाली फोगाट के अंतिम संस्कार में पहुंचे हैं।

मुख्य मार्ग के बजाय फार्म हाउस से पीछे ढाणी के रास्ते से शव को शमशान घाट ले जाया गया। शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे उनका शव ढंढूर स्थित उनके फार्म हाउस पर अंतिम दर्शन के लिए लाया गया। जैसे ही उनका शव फार्म हाउस पहुंचा, वहां मौजूद परिजन बिलखने लगे। फतेहाबाद जिले की रतिया विधानसभा के विधायक दूड़ाराम भी पहुंचे। इसके अलावा पार्टी कार्यकर्ता व अन्य लोग यहां पहुंचे और उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए।
सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में सीबीआई जांच कराने के लिए हरियाणा सरकार तैयार हो गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि परिवार की लिखित मांग का इंतजार है। उनके आग्रह पर ही सीबीआई जांच की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रारंभिक सूचना यही मिली थी कि सोनाली फोगाट की मौत हार्ट अटैक से हुई है। परिजनों के हत्या के आरोप लगाए तो गोवा के मुख्यमंत्री से फोन पर बात की। गोवा के मुख्यमंत्री ने डीजीपी की निगरानी में पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच कराने का आश्वासन दिया था।

गोवा पुलिस ने अब हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद एक विसरा जांच के लिए चंडीगढ़ स्थित लैब में भेजने की मांग भी गोवा पुलिस ने मान ली है। हिसार स्थित सोनाली फोगाट के फार्म हाउस से मोबाइल, लैपटॉप समेत अन्य सामान चोरी होने के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुराना मामला है। परिजन शिकायत देते हैं तो सीसीटीवी फुटेज और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  कनाडा के गुरुद्वारे में चाकूबाजी- सुबह की अरदास के दौरान मचा हंगामा, दो लोग घायल..

अंतिम संस्कार में पहुंचे कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि फैमिली अगर कह रही है तो आग के बगैर धुआं नहीं उठता तो कहीं कोई अप्रिय घटना हुई है। सीबीआई दूध का दूध व पानी का पानी करे। मैंने खुद सीएम से मांग की है कि मामले की तुरंत सीबीआई जांच करवाई जाए। सोनाली के शव को पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार शाम करीब सात बजे हवाई जहाज से दिल्ली लाया गया था। रात करीब 11 बजे शव दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा गया। वहां से एंबुलेंस के जरिये शव को हिसार लाया गया।

इससे पहले गुरुवार को गोवा पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर पीए सुधीर सांगवान और उसके दोस्त सुखविंदर श्योराण को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सोनाली के शरीर पर गहरी चोट के निशान मिले हैं। हालांकि, मौत के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं हुआ। 23 अगस्त को सोनाली फोगाट की मौत की पुष्टि हुई थी। दो दिन से परिजन आरोपियों पर केस दर्ज करवाने की मांग पर अड़े हुए थे।


Spread the love
  • Related Posts

    गोल्डी बराड़ ने क्यों की थी हरदीप निज्जर की हत्या?: भगोड़े गैंगस्टर ने लीक ऑडियो में खुद कबूला, बताई वजह..

    Spread the love

    Spread the loveभगोड़े गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने कथित तौर पर एक लीक ऑडियो क्लिप में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या कराने की बात कबूल की है। 2023 में…


    Spread the love

    पाकिस्तान: मुनीर के खिलाफ सेना में असंतोष, रावलपिंडी की सुरक्षा बढ़ाई गई, 6 माह तक तैनात रहेंगी तीन कंपनियां

    Spread the love

    Spread the loveपाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को मिली असीमित शक्तियों के खिलाफ सेना के अधीनस्थ रैंक अधिकारियों में असंतोष फैल गया है। स्थिति इतनी भयावह हो…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *