रुद्रप्रयाग- रांसी मैदान पहुंचे CM धामी, संवाद कार्यक्रम में कहा- कहा-जनसहभागिता से बनेगा राज्य का बजट

Spread the love

रकार इस बार ऐसा जनहितकारी बजट बनाएगी जो लोगों की आवश्यकताओं, क्षेत्रीय विशेषताओं के अनुरूप हो। यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी जिला मुख्यालय स्थित रांसी स्टेडियम के बहुद्देश्यीय भवन में विभिन्न जनपदों के जनप्रतिनिधियों, कृषकों, उद्यमियों, व्यापारियों, महिला समूहों, पर्यटन व्यवसायियों आदि से बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम में कही। इससे पूर्व सीएम रुद्रप्रयाग में मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में शामिल हुए।

सीएम ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों सहित प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर संवाद कर सुझाव प्राप्त किए जा रहे हैं। होम स्टे, स्वरोजगार व निवेश के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। कहा कि सरकार का लक्ष्य किसानों को उद्यमी, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना व राज्य की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना है।

उन्होंने कहा कि होमस्टे के लिए रियायती ऋण सुविधा, हेली सेवा का विस्तार, वैकल्पिक मार्गों का निर्माण, छोटे पर्यटन स्थलों का विकास, संस्कृत ग्रामों एवं सांस्कृतिक स्थलों को पर्यटक ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा। सीएम ने 2047 तक राज्य को आत्मनिर्भर व अग्रणी राज्य बनाने के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि कृषकों के तकनीकी प्रशिक्षण, जिला स्तर पर प्रसंस्करण केंद्रों की स्थापना व सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को विकसित करने पर भी जोर दिया जाएगा। साथ ही पर्वतीय कृषि को प्रोत्साहन, बागवानी व उच्च मूल्य वाली फसलों के उत्पादन, जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा, कोल्ड स्टोरेज एवं क्लस्टर आधारित खेती को बढ़ावा देने के सुझावों पर कार्य किया जाएगा।


Spread the love
और पढ़े  कालाढूंगी- एसडीएम ने किताबों की दुकान में मारा छापा, मनमाने दामों पर बिकती मिलीं ड्रेस
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग- बर्फ की मोटी चादर से ढका केदारनाथ धाम, 22 अप्रैल को खुलने हैं कपाट

    Spread the love

    Spread the loveकेदारनाथ धाम इस समय बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। और बेहद खूबसूरत नजारा यहां का दिख रहा है। लेकिन इसका असर यात्रा से पहले की…


    Spread the love

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love