चंपावत- कौन हैं लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी? जिन्हें राष्ट्रपति से मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल

चंपावत जनपद के लटोली गांव निवासी भारतीय सेना के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी को देश के प्रति उनकी असाधारण एवं विशिष्ट सैन्य सेवाओं के लिए विशिष्ट सेवा मेडल मिला है। 29 जून को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा परम विशिष्ट सेवा मेडल (पीएवीएसएम) से अलंकृत किया।

 

लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र ने अपने दीर्घ सैन्य जीवन में श्रीलंका में ऑपरेशन पवन, पूर्वोत्तर भारत में आतंकवाद विरोधी अभियानों और जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन रक्षक सहित अनेक महत्वपूर्ण सैन्य अभियानों में उल्लेखनीय नेतृत्व प्रदान किया। उन्होंने भारतीय सेना की प्रतिष्ठित स्ट्राइक वन कोर के कमांडर तथा महू स्थित इन्फैंट्री स्कूल के कमांडेंट के रूप में भी महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। इससे पूर्व उन्हें उत्कृष्ट सैन्य सेवाओं के लिए अति विशिष्ट सेवा मेडल और सेना मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़े  हरिद्वार - खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई: भ्रामक दावों वाले खाद्य तेल का मामला, अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह को नोटिस
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…